आईपीएल मेगा ऑक्शन में सबसे मंहगे खिलाड़ी रहे ईशान किशन, 15.25 करोड़ में मुम्बई टीम ने खरीदा, अब तक 41 से ज्यादा खिलाड़ी बिके, स्टीव स्मिथ को नहीं मिला अब तक कोई खरीददार

12-0011.jpg


बेंगलुरु । बेंगलुरु में चल रहे आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे। उन्हें मुंबई की टीम ने 15.25 करोड़ में अपने पाले में किया। वहीं दीपक चाहर पर भी खूब धन बरसा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए में खरीदा है। पिछले सीजन में भी ईशान मुंबई की टीम का हिस्सा थे और इस बार फिर से मुंबई के बने। वहीं दीपक चाहर को भी चेन्नई ने जाने नहीं दिया।


आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शरन में शनिवार को अब तक 41 से ज्यादा खिलाड़ी सोल्ड हो चुके हैं। श्रेयस अय्यर भी ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बने हैं। जिन्हें 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर की सैलरी 7 करोड़ थी। ऑक्शन की चौंकाने वाली बात यह रही कि पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन, सुरेश रैना, राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे। पिछले साल जो खिलाड़ी 20 लाख की बेस प्राइज में थे उन पर बड़ी बोली लगी।


एक नजर सोल्ड खिलाडिय़ों पर
2 करोड़ के बेस प्राइस वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन को गुजरात टाइटन्स ने 10 करोड़ में खरीदा। फग्र्यूसन पिछले साल केकेआर की ओर से खेले थे। 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले प्रसिद्ध कृष्णा को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ में खरीदा। कृष्णा भी केके आर के लिए खेलते थे। 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज टी नटराजन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ में खरीदा। नटराजन पहले भी हैदराबाद से ही खेलते थे। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को हैदराबाद ने 10.75 करोड़ में खरीदा। पूरन ने पिछला सीजन पंजाब किंग्स के लिए खेला था।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 5.50 करोड़ में खरीदा। पिछला सीजन दिनेश कार्तिक ने केकेआर के लिए खेला था। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को पंजाब किंग्स ने 6.75 करोड़ में खरीदा। बेयरस्टो पर पंजाब के अलावा दिल्ली व हैदराबाद ने बोली लगाई थी। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले अंबाती रायडू को चेन्नई सुपर किंग्स ने 6.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल भी अंबाती सीएसके से ही खेले थे।


1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले वॉशिंगटन सुंदर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल सुंदर आरसीबी से खेलते थे। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर मिचेल मार्श को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.50 करोड़ में खरीदा। पिछले साल मार्श हैदराबाद की ओर से खेले थे। 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को लखनऊ ने 8.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले पांड्या की मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते थे। कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को लखनऊ ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल वे हैदराबाद की ओर खेले थे।


1 करोड़ रुपए बेस प्राइज वाले नीतीश राणा को केकेआर ने 8 करोड़ में खरीदा। राणा पहले भी केकेआर का ही हिस्सा रहे। दो करोड़ बेस प्राइज वाले देवदत्त पडिकल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। वे पीछले साल आरसीबी की ओर से खेले थे। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स ने 8.50 करोड़ में खरीदा। आईपीएल 2021 में वे दिल्ली से खेल रहे थे। 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे को लखनऊ ने 4.40 करोड़ में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ में खरीदा। वार्नर लंबे समय तक हैदराबाद का हिस्सा रहे।


विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.75 करोड़ में खरीदा। डिकॉक लगातार मुंबई की ओर से खेलते रहे हैं। अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खरीदा। इससे पहले फाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में थे। 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मोहम्मद शमी को गुजरात टाइटन्स ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा। पिछला सीजन उन्होंने पंजाब किंग्स की ओर से खेला था। कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले वे दिल्ली कैपिटल्स से खेल रहे थे। वहीं आर अश्विन को 5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है।
पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ में खरीदा। कमिंस ने पिछला सीजन भी केकेआर की ओर से ही खेला था। पिछले साल मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाने वाले न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।


scroll to top