वारंट तामिली के दौरान लंबे समय से फरार भाजपा नेता सुभाष कुशवाहा पुलिस के हत्थे चढ़े, उन्हें छुड़ाने भाजपा नेताओं के रात भर घनघनाते रहे फोन, लेकिन जाना पड़ा उन्हें जेल

342.jpg


भिलाईनगर। पुलिस मुख्यालय एवं दुर्ग रेंज के निर्देश पर दुर्ग पुलिस ने भिलाई दुर्ग में स्थायी वारंट की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में न्यायालय एवं पुलिस के रिकॉर्ड में लंबे समय से फरार भाजपा नेता आनंदपुरम निवासी सुभाष कुशवाहा को धरदबोचा। स्मृतिनगर पुलिस चौकी द्वारा सुभाष कुशवाहा को अपने कब्जे में लेते ही भिलाई दुर्ग शहर के भाजपा नेताओं की फोन की घंटियाँ घनघनाने लगीं और देर रात्रि तक भाजपा नेतागण वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाईल पर सुभाष कुशहावा को छोडऩे के लिए गिड़गिड़ाते व विनती करते हुए नजर आये किन्तु स्मृति नगर चौकी प्रभारी को सुभाष कुशवाहा को हिरासत में लेते ही तत्काल रोजनामचे में गिरफ्तारी दिखाकर भाजपा नेताओं के आशाओं पर पानी फेर दिया।

देर रात्रि तक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मेाबाईल पर शहर के किसी न किसी भाजपा नेता का फोन सुभाष कुशवाहा को छोडऩे के लिए लगातार आता रहा और लोग विनती करते नजर आये। किन्तु स्मृति नगर चौकी प्रभारी के सामने किसी भी दाल नहीं गली। भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं बिल्डर रवि कुशवाहा के भाई सुभाष कुशवाहा के खिलाफ सीजीएम के न्यायालय से 34(1)(5), 59, 36, 34(2) आबकारी एक्ट 2018 से व जेएमएफसी के न्यायालय में 294,506, 323 भादवि का मामला 2014 से चल रहा है। पेशी में उपस्थित न होने पर संबंधित न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया किन्तु अब तक राजनीतिक पहुँच के बदौलत सुभाष कुशवाहा पर हाथ डालने की हिम्मत पुलिस महकमा नहीं कर रहा था। स्मृति नगर पुलिस ने वारंट तामिल कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे केन्द्रीय कारागार दुर्ग भेज दिया गया।


scroll to top