भोरमदेव पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को महज 12 घंटे के अंदर धर दबोचा

IMG-20220213-WA0931.jpg


कबीरधाम। थाना भोरमदेव क्षेत्र के ग्राम कौहापानी की प्रार्थिया ने रिपोर्ट लेख कराई की 12 फरवरी 2022 के रात्रि 7 बजे अपने घर में अकेली खाना बना रही थी कि, आरोपी हरी चंद साहू ग्राम झंडी का घर के अंदर घुसकर इसके साथ जबरदस्ती बलात्कार गलत काम किया है। रिपोर्ट पर थाना भोरमदेव में अपराध क्रमांक 05/2022 धारा 376, 450, 456 भादवि धारा 3 (2)वी, 3(1)डब्लु(!) एसटी एससी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

महिला संबंधी अपराधों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते, अनुविभागीय अधिकारी के.के.वासनिक सर के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी हरीचंद साहू को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है। इस कार्य में निरीक्षक मूलचंद पटले सहायक उप निरीक्षक बीरबल वर्मा प्रधान आरक्षक 173 प्रकाश चंद देवांगन आरक्षक 195 अश्वनी नेताम 352 राजकुमार मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।


scroll to top