बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड देख गदगद हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय… दया सिंह से कहा-प्रदेश की खुशहाली के लिए आएंगे आशीर्वाद लेने

daya.jpg


आयोजन के लिए बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह को दी बधाई
बाबा की बारात में शामिल होने की भरी हामी
धार्मिक आयोजन कर हिंदुत्व का झंडा बुलंद करने दया की थपथपाई पीठ
भिलाईनगर। इस आयोजन के लिए दया सिंह और उनकी टीम को बधाई। अब भोले बाबा की बारात की चर्चा प्रदेशभर में होती है। इस तरह के आयोजन हर साल कराते रहे। हम आपके साथ हैं…। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दया सिंह से कही। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड देने पहुंचे थे। तब भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दया की पीठ थपथपाते हुए इस कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने आमंत्रण कार्ड को स्वीकार करते हुए आयोजन में शामिल होने की हामी भर दी है।


विष्णुदेव साय ने यह भी कहा कि, दया के द्वारा कराए जाने वाला हर आयोजन भव्य और सफल होता है। अब भोले बाबा की बारात की चर्चा प्रदेशभर में होती है। हर साल महाशिवरात्रि और सावन सोमवार को होने वाले आयोजनों से मैं खुद प्रसन्न हूं। प्रदेश अध्यक्ष साय ने यह भी कहा कि, वे बाबा की बारात में पहले भी शामिल हुए हैं। इस साल भी बारात में शामिल होने के लिए भिलाई आएंगे।


कई मुद्दों पर लंबी चर्चा भी हुई
दया सिंह ने रायपुर जाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयोजन के लिए आमंत्रण कार्ड दिया। इसके अलावा कई मिनटों तक दोनों के बीच बातें होती रही। इस चर्चा में राजनीतिक, धार्मिक से लेकर अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा हुई। वहीं सोशल मीडिया में तरह-तरह की बातें भी हो रही है।


scroll to top