भोले की बारात के लिए राज्यपाल को न्यौता, दया सिंह ने राजभवन में मुलाकात कर भिलाई आने दिया न्यौता, आयोजन के लिए दी शुभकामनाएं

d.jpg


राज्यपाल से मुलाकात कर आमंत्रण कार्ड देने राजभवन पहुंचे दया सिंह
आयोजन को लेकर दया सिंह ने की चर्चा
बाबा की बारात में शामिल होने का दया को दिया राज्यपाल ने भरोसा
नवरात्रि में मां दुर्गा पंडाल खुर्सीपार आ चुकी हैं राज्यपाल सुश्री उइके
भिलाईनगर। राज्यपाल अनुसुइया उइके भिलाई आ सकती हैं। वे भिलाई में निकलने वाली भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए आ सकती हैं। इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह को आश्वासन देते हुए हामी दी है। आज दया सिंह ने राजभवन जाकर अनुसुइया उइके को आमंत्रण कार्ड भेंट किया। इस आमंत्रण कार्ड को देख राज्यपाल ने कहा कि, वे पूरी कोशिश करेंगी। भोले की बाबा की बारात में शामिल होने के लिए पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए दया सिंह को शुभकामनाएं दी।

वहीं दया ने इस आयोजन से संबंधित जरूरी जानकारी के बारे में बताया। यह भी बताया कि 13 वर्षों से भोले बाबा की बारात निकाली जा रही है। हर साल कार्यक्रम को भव्यता मिल रही है। इस साल भी आयोजन भव्य होगा। इसके लिए आयोजन समिति से लेकर पदाधिकारियों को अन्य जरूरी जिम्मेदारी दी गई है।


scroll to top