हवलदार ने की आत्महत्या : भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर मे तैनात जवान ने खुद को मारी गोली ...पुलिस की विवेचना जारी - Steel City Online News Portal

हवलदार ने की आत्महत्या : भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर मे तैनात जवान ने खुद को मारी गोली …पुलिस की विवेचना जारी

Screenshot_20220216-225434_DainikBhaskar.jpg

रायपुर 16 फरवरी 2022 रायपुर से बड़ी घटना सामने आ रही है। बीजेपी एकात्म परिसर में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक जवान का नाम राजकुमार नेताम था, जो कांकेर का रहने वाला था। जानकारी के मूताबिक चौथी वाहिनी में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार नेताम 48 वर्ष एकात्म परिसर में ड्यूटी पर तैनात थे। रायपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय, एकात्म परिसर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान ही अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना रात 8 बजे की है। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लिया।इस दौरान आज शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच खुद की सर्विस रायफल से गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर मौदहापारा पुलिस पहुंची हुई है।जानकारी मिली हैं कि, मृतक जवान पारिवारिक कारणो से कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।पूरा मामला रायपुर के बीजेपी कार्यालय कहां है। बताया जा रहा है कि यहां राज कुमार नेताम नामक हवलदार की पोस्टिंग थी। रोज की तरह आज राजकुमार नेताम बीजेपी कार्यालय अपने एसएलआर बंदूक के साथ ड्यूटी पर करने पहुंचा था। देर शाम अचानक राजकुमार ने अपने सर्विस राइफल से ही खुद को गोली मार ली। इस घटना में राजकुमार की जहां मौके पर ही मौत हो गई , गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर जाकर जब लोगों ने देखा तो घटनास्थल पर राजकुमार की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। :तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक राजकुमार नेताम ने अपनी सर्विस राइफल से किन कारणों से खुद को गोली मार ली, यह भी जांच का विषय है। मृतक राज कुमार नेताम चौथी बटालियन की F कंपनी में पदस्थ था।

वह एकात्म परिसर के भीतर भाजपा मुख्यालय में बने क्वार्टर में रहता था। मुख्य द्वार के पास गार्ड रूम है। उसने वहीं खुदकुशी की। उस समय गार्ड रूम में कोई नहीं था। चारों जवान बाहर तैनात थे। धमाके की आवाज सुनकर जवान भागकर भीतर पहुंचे। कमरे में हवलदार की खून से लथपथ लाश पडी थी पडा था

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रशांत अग्रवाल एडिशनल एसपी सिटी तारकेश्वर पटेल सहित एक दर्जन आला अफसर आनन-फानन में वहां पहुंच गए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 4 फरवरी को कांकेर कोरर स्थित अपने घर से लौटा था।

ठुड्ढी पर बंदूक की नली टिकाकर गोली मारी प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया, जवान ने सर्विस राइफल की नाल अपनी ठुड्ढी पर लगाकर गोली चलाई है। दो गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। इसमें से एक गोली उसके सिर को छेदते हुए छत में धंसी पाई गई। पुलिस ने एक खोखा रिकवर किया है।

कोई सुसाइड नोट नहीं, छुट्टी से लौटा था अधिकारियों ने बताया, घटना स्थल अथवा मृतक जवान के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसकी वजह से आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। मृतक के परिजनों से भी पुलिस अब तक बात नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है, जवान हाल ही में 15 दिन की छुट्टी पर घर भी गया था। वह वहां से 4 फरवरी को लौटा।


scroll to top