संयंत्र के ईडी (पी एण्ड ए) ने एसएलआरएम केन्द्र का किया अवलोकन,एसएलआरएम परिसर में ईडी (पी एण्ड ए) ने लगाया पौधा - Steel City Online News Portal

संयंत्र के ईडी (पी एण्ड ए) ने एसएलआरएम केन्द्र का किया अवलोकन,एसएलआरएम परिसर में ईडी (पी एण्ड ए) ने लगाया पौधा

LRM.jpg


भिलाईनगर। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) श्री के के सिंह ने नेवई में कचरा निष्पादन हेतु स्थापित एसएलआरएम सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) के के सिंह ने प्लास्टिक पॉलीथिन से ग्रेनुल बनने की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया साथ ही इस केन्द्र में गिला कचरा से खाद (कम्पोस्ट) बनने की प्रक्रिया की भी समग्र जानकारी प्राप्त की।


इस अवसर पर कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) तथा नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक यू के झा, महाप्रबंधक श्रीमती राधिका श्रीनिवासन, जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक महाप्रबंधक सुनील चौरसिया, प्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित थे। जहां कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) तथा नगर सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक यू के झा ने निदेशक प्रभारी को एसएलआरएम सेंटर में प्लास्टिक पॉलीथिन को मशीनों द्वारा प्रोसेस कर ग्रेनुल बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया, वहीं सहायक महाप्रबंधक सुनील चौरसिया ने इस केंद्र में गीले कचरे से खाद बनाने की सम्पूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी।


संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) के के सिंह ने अपने अवलोकन के दौरान एसएलआरएम सेंटर के परिसर में पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण भी किया। वृक्षारोपण के दौरान मुख्य महाप्रबंधक यू के झा एवं महाप्रबंधक श्रीमती राधिका श्रीनिवासन सहित ए के बंजारे व अंकुश देवांगन ने भी सहयोग किया । कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) के के सिंह ने गार्बेज के श्रोत अर्थात घरों से ही छटाई हेतु व्यापक रूप से पैम्फलेट व घर घर संपर्क के माध्यम से जागरूकता हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।


scroll to top