बिना अनुमति बनाया मंच, चेतावनी पर भी जब नहीं रूका काम तो चला निगम का जेसीबी, काम नहीं आयी पार्षद की दलील

risali1.jpg


भिलाईनगर। रिसाली निगम के वार्ड 13 में चल रहे अवैध निर्माण की ढहा दिया गया। निगम अधिकारी नेवई पुलिस की मदद लेकर शीतला तालाब के निकट पहुँची थी। अधिकारियों ने पहले निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को हटाया। इसके बाद जेसीबी से मंच को ध्वस्त कर दिया।
एक सप्ताह पहले टँकी मरोदा के नागरिकों ने निगम आयुक्त आशीष देवांगन से शिकायत की थी कि कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर जबरदस्ती निर्माण कार्य करवा रहे है। निगम से अनुमति भी नही लिया गया है। इसके बाद आयुक्त के निर्देश पर जांच शुरू की गई थी। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए नोटिश जारी किया था। इसके बाद भी कार्य बंद नही किए जाने पर निगम ने पुलिस की मदद से निर्माण कार्य को गिरा दिया। इस कार्यवाही में राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण अरोरा , संजय वर्मा स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा , बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।


तोड़ू दस्ता जब टँकी मरोदा पहुँची तब मौके पर भीड़ जमा हो गई। वार्ड 13 के पार्षद विधि यादव यह कहते हुए निगम के अधिकारियों को लौटने कहा कि उसके वार्ड में अतिक्रमण नही हो रहा है। बाद में अधिकारियों की समंझाइस पर वे शांत हुए और स्थल से लौट गए।
आयुक्त ने की अपील
आयुक्त आशीष देवांगन ने निगम क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी तरह का अतिक्रमण न करे। निर्माण कार्य करने पर विधिवत अनुमति ले। अन्यथा निगम कार्यवाही कर सामानों को जब्त करेगा।


scroll to top