रामानंद मौर्य का बढ़ा दायरा, मिली एक नई जिम्मेदारी, मौर्य कुशवाहा समाज भिलाई के बने अध्यक्ष

RamanadMOrya.jpg

भिलाईनगर। मौर्य कुशवाहा समाज भिलाई के वरिष्ठजनों की बैठक सम्राठ अशोक चौक डबरापारा खुर्सीपार तिराहा के भवन में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नगर निगम के जोन अध्यक्ष वार्ड 19 के पार्षद रामानंद मौर्य को समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में समाज के लोगों ने रामानंद मौर्य पर आस्था व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि, उनके नेतृत्व में समाज का और बेहतर कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और लोगों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष रामानंद मौर्य ने कहा कि, आप लोगों ने मेरे प्रति जो आस्था व्यक्त की है मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा और समाज के सर्वांगिण विकास के लिए मुझसे जो भी होगा आप सबके सहयोग से बेहतर से बेहतर कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर समाज के अरूण मौर्य, आर.के.सिंह, एस.एन.वर्मा, अशोक वैद्य, माधो सिंह कुशवाहा, रामानुज वर्मा, शिव प्रसाद, राम सुभाष मौर्य, उपेन्द्र कुशवाहा, लल्लन सिंह, राजकिशोर, आर.सी.मौर्य, पूर्वाध्यक्ष अशोक सिंह कुशवाहा, अनिल सिंह, सुभाष चंद मौर्य, नंद कुमार मौर्य, हरीश सिंह, हरेराम प्रसाद, शिव प्रसाद, अजय कुशवाहा, प्रभुनाथ कुमार, रामचं्रद सिंह, चंदा मौर्य, सुषमा सिंह, आशीष कुशवाहा, अनिल सिंह कुशवाहा सहित भारी संख्या में मौर्य कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।


scroll to top