मुठभेड़ ब्रेकिंग…. दंतेवाड़ा में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर, डीआरजी जवानों ने एंकाउण्टर में मार गिराया, पिस्टल, टिफिन बम, नक्सली वर्दी सहित अन्य सामान बरामद

image5.jpg


दंतेवाड़ा। थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल/पहाड़ी में हुये मुठभेड़ में 5 लाख रूपये का 1 ईनामी माओवादी मारा गया। छ.ग. शासन के द्वारा ईनाम पॉलिसी के तहत मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य/एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज पर 5 लाख रू. का ईनाम घोषित है। थाना अरनपुर में कुल 13 अपराध पंजीबद्ध हैं। थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बुरगुम के जंगल / पहाडिय़ों में मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य / एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी के साथ बड़ी संख्या में माओवादियों के जमा होने की आसूचना पर डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु रवाना हुई थी।


एरिया डॉमिनेशन के दौरान ग्राम बुरगुम के जंगल / पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया। पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल / पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सघन सर्च करने पर घटनास्थल से 01 पुरूष माओवादी के शव के पास से 01 नग पिस्तौल, काले रंग का 01 नग होलेस्टर, 01 नग खाली खोखा मिला तथा घटना स्थल का बारिकी से सर्च करने पर 01 प्लास्टिक थैला में 01 जोड़ी काले रंग की नक्सली वर्दी, लगभग 05 कि.ग्रा. वजनी टिफिन बम, इलेक्ट्रानिक वायर लगभग 05 मीटर, 01 नग वायर कटर, टिफिन बम का 01 नग स्वीच बटन, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ।


मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का पहचान मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य / एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी पिता नंदा सोड़ी उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी बुरगुम थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा के रूप में किया गया। जिसके विरूद्ध थाना अरनपुर में कुल 13 अपराध पंजीबद्ध है।
1. अप. कं.-07/2017 धारा 364,363, 366,302,342 भादवि.।
2. अप. कं.-04/2019 धारा 147, 148, 149,307,396,120 बी. भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि. ।
3. अप. कं.-05 / 2019 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि., 25,27 आर्म्स एक्ट, 4.5 विपअधि., 13,23,38 ( 2 ), 39 (2) विविकिनिअधिश
4. अप. कं.-07/2016 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विषअथिए।
5. अप. कं.-09/2016 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 35 विपअधि.।


6. अप. कं.-17/2019 धारा 307, 147, 148, 149, 120 बी भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधिश, 13, 23,38 ( 2 ), 39 (2) विविकिनिअधि. ।
7. अप. कं.-03/2020 धारा 147, 148, 149, 302,294 भादवि., 4,5 विपअधि., 25 आर्म्स एक्ट, 13,23, 38 (2), 39 (2) विविकिनिअधि. ।
8. अप. कं.-02/2020 धारा 307, 120 बी भादवि., 4,5 विपअधि.।
9. अप.कं.-04/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3.5 विपअधि.।
10. अप. कं.-08/2020 धारा 307, 147, 148, 149 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 35 विपअधि., 13, 23, 38 (2) 39 (2) विविकिनिअधि.।
11. अप. कं.-03/2021 धारा 302,364, 147, 148, 149 भादवि., 13, 23 38 (2) 39 (2) विविक्रिनिअधि.।


12. अप. कं.-07/2021 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13, 23, 38 ( 2 ) 39 (2) विविकिनिअधिह्र।
13. अप. कं.-10/2021 धारा 147, 148, 149,307 भादवि., 25, 27 आर्म्स एक्ट, 4,5 विपअधि., 13,23,38 (2) 39 (2) विविकिनिअधि.। छ.ग. शासन के द्वारा ईनाम पॉलिसी के तहतू मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य / एरिया मिलिशिया कमाण्ड इंचार्ज पर 05 लाख रू. का ईनाम घोषित है।


scroll to top