सिविक सेंटर के व्यापारियों और बैंकिंग स्टाफ को बाबा की बारात का आमंत्रण, अध्यक्ष दया सिंह के साथ समिति के पदाधिकारियों ने दिया आमंत्रण

IMG-20220222-WA0608.jpg


भिलाईनगर। भोले बाबा की बारात के लिए शहर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी आमंत्रण कार्ड वितरण करने में लगे हुए हैं। अब तक 12 हजार से ज्यादा कार्ड बांटे जा चुके हैं। 5 हजार और कार्ड बांटे जाएंगे।


आज बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह खुद ही शहर के बाजारों के व्यापारियों व बैंकिंग स्टाफ को कार्ड बांटने के लिए घर निकले। उनके साथ समिति के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहें। पदाधिकारियों ने सबसे पहले सिविक सेंटर के व्यापारियों को कार्ड दिया। व्यापारियों ने कहा है कि, एक मार्च को निकलने वाले भोले की बारात में शामिल होंगे। शहर के बैंकिंग स्टाफ को भी कार्ड बांटे गए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, शासन-प्रशासन, डॉक्टर, वकील, पुलिस, व्यापारी, महिला समेत सभी वर्गों के लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। उन्हें कार्ड का इंतजार था। हर बार भिलाई के सभी वर्गों को आमंत्रण दिया जाता है। सभी ने आश्वास्त किया है कि वे 1 मार्च को भिलाई में निकलने वाले भोले बाबा की बारात में शामिल होंगे। आज कपड़ा, अनाज, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक समेत अन्य क्षेत्र के व्यापारियों को आमंत्रण दिया गया है।


शहर के हर कोने में बांटे गए कार्ड
इस साल 15 हजार लोगों को कार्ड बांटे जाएंगे। इनमें राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, डॉक्टर, वकील, पुलिस, उद्योगपति से लेकर सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है। बीते दो सप्ताह में 11 हजार कार्ड बांटे जा चुके हैं। 13 साल से आयोजन कराने वाले बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि हर साल यह बारात निकलती है। इस बार 15 हजार कार्ड बांटे जाएंगे। कार्ड वितरण के लिए नारी शक्ति भी आगे आई हैं। बोल बम समिति की महिला विंग की पदाधिकारियों ने यह जिम्मा उठाया है। शहर के हरेक वार्ड में कार्ड वितरण शुरू हो गया है। प्रमुख रुप से विजेंद्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, विवेक कौशल, आनंद सिह,प्रमोद सिंह, राकेश प्रशाद,विनोद गुप्ता, नंदु गुप्ता, राँकी साहू, बेनू साहु सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रचार प्रसार कर रहे हे।


scroll to top