रिसाली निगम ने किया 38 बकायादारों का नाम सार्वजनिक, 35 लाख वसूली करने 23 लोगों के खिलाफ कुर्की आदेश, अब तक 6 करोड़ की वसूली

1-scaled.jpg


भिलाईनगर। टैक्स वसूली के लिए नगर पालिक निगम ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया। गुरूवार को निगम ने 38 लापरवाह बकायादारों की सूची जारी कर नामों को सार्वजनिक किया है। इसके अलावा 34 लाख 98 हजार 6 सौ 88 रूपए वसूल करने 23 लोगों के खिलाफ कुर्की आदेश जारी किया है।
नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने समय पर संपत्ती व अन्य कर जमा नहीं करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इस आदेश के बाद राजस्व विभाग ने पहले 38 लोगों की सूची जारी की है जिन्होने समय पर निगम खजाने में राशि जमा ही नहीं की है। राजस्व विभाग के संजय वर्मा ने बताया कि वहीं दूसरी ओर 23 लोगों के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया गया है। औपचारिकता पूरी कर जल्द ही कुर्की कर पेनाल्टी समेत राशि वसूल की जाएगी।


3498688 वसूलने कुर्की आदेश
नगर निगम रिसाली ने कुर्की आदेश जारी करने से पहले राशि जमा करने नोटिस जारी कर कुल 23 लोगों को 34 लाख 98 हजार 6 सौ 88 रूपए जमा करने कहा था। नोटिस को नजर अंदाज करने पर इस्पात नगर निवासी हरभजन सिंह, मैत्रीनगर निवासी नवीन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, एस.पी. झा, कमला देवी दुबे, परदेश कुमार साकेटकर, महावीर चंद्रशेखर, सड़क 20 रिसाली नवीन जैन, मेनरोड स्टेशन मरोदा निवासी पुषा वर्मा, आजाद मार्केट प्रगति नगर के बी.एस.यादव, प्रगति नगर के बी.आर.पटेल, एस.एन.उजवने, प्रगतिनगर होरी ऑटो लाइन कामेश्वर राव, प्रगतिनगर बसंत राम भट्ट, आजाद मार्केट प्रगतिनगर अंजू चैधरी, फोटो देवी, गंगा देवी, आशीष नगर रिसाली के राम सिंग, ढोल चैक रिसाली बस्ती के बगस करमाकर, आजाद मार्केट के ढेलू राम यादव, हीरालाल यादव व मैत्रीकुंज के विजय बहादुर के खिलाफ कुर्की आदेश जारी किया गया है।


इनका नाम हुआ सार्वजनिक
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 38 लोगों के खिलाफ अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इन लोगों से कुल 92 लाख 23 हजार 1 सौ 48 रूपए वसूल करना है। इनमें मैत्रीकुंज निवासी अशोक वोहरा, आर.पी. मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, सुशीला जैन, प्रिंयंका नगर निवासी सुरजीत परिमाल, न्यूमार्केट स्टेशन मरोदा के गणेश व प्रमोद चैधरी, ओंकारनाथ कश्यप, नहर के सामने स्टेशन मरोदा रामलदत एवं रामचरण गुप्ता, कृष्णा साव, रामाशंकर वर्मा, लालता प्रसाद चैके के मोतीलाल ब्रदर्स, एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा के अर्जुन साव, मौहारी मरोदा के बलराम त्रिपाठी, बिरेन्द्र कुमार व अशोक यादव, राम प्रकाश यादव, टंकी मरोदा के भारत यादव, मरोदा टंकी के रजिया बेगम, राममुरत यादव, मनगुरू विश्वकर्मा, राजेश सिंह, रूआबांधा के संतोष यादव, आर्यवत एकेडमी के संध्या पाण्डेय, आजाद मार्केट रिसाली के ढेलू राम यादव, हीरालाल यादव, लाल बहादुर पाण्डेय, विनोद कुमार वर्मा, बी.एस.यादव व बुनिया देवी, प्रगतिनगर के शंकर लाल बंजारे, सुफी अब्दुल रशीद, विनय कुमार जैन, आशीष नगर वेष्ट कमल सोनी, जैन फार्म हाउस रचना जैन व अन्य 3, वेणू जैन व अन्य 3, पटेल फार्म हाउस लक्ष्मण, भीखू, मुकेश, दिनेश व मेहूल पटेल, पटरीपार रिसाली जगन्नाथ यादव, मैत्रीकुंज सतीश दास वैष्णव व रिसाली के नवीन जैन शामिल है।


scroll to top