राजनांदगाँव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश सिन्हा एसडीएम खैरागढ़ लवकेश ध्रुव, थाना प्रभारी खैरागढ़ नीलेश पाण्डेय एवं दिग्विजय कालेज राजनांदगाँव के प्रोफेसरों द्वारा 24 फरवरी 2022 आदर्श शासकीय उच्चतर कन्या शाला खैरागढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात के अंतर्गत छात्र छात्राओं को नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत गांजा/ ड्रग्स /सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले दुष्परिणामों से जागृत किया गया ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय, पास्को एक्ट के बारे में विस्तार बताये गए। तथा बच्चों को ट्रेफि़क नियमों के बारे में बताकर नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। साथ ही बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।


अभियान निजात थाना ठेलकदीह
पुलिस अधीक्षक राजनांदगाँव संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दनेश सिन्हा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश पुरिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भैसातरा के शिक्षक गणों की गरिमामई उपस्थिति में 24 फरवरी 2022 में सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात के अंतर्गत छात्र छात्राओं को नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत गांजा/ ड्रग्स/सिलोशन एवं सिरिंज से होने वाले दुष्परिणामों से जागृत किया गया ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय, पास्को एक्ट के बारे में विस्तार बताये गए तथा बच्चों को ट्रेफि़क नियमों के बारे में बताकर नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। साथ ही बच्चों के भविष्य निर्माण हेतु कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया।


अभियान निजात थाना खडग़ाँव
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी हरिश पाटिल के निर्देशन में थाना प्रभारी खडग़ाँव उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं स्टाफ द्वारा 24 फरवरी 2022 को शासकीय हाई स्कूल हथरा में सामुदायिक पुलिसिंग व नशा उन्मूलन कार्यक्रम निजात के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं को नशा उन्मूलन के तहत गुढ़ाखु, गांजा, बीड़ी, सिगरेट, सिलोशन एवं सीरिंज से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए जागृत किया गया एवं ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी से बचने, गुड़ टच बेड टच के बारे में बताते हुए विस्तार से बताया गया तथा बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बता कर नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।