पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बसंतपुर थाने में कालातीत दस्तावेज नष्ट किये गये - Steel City Online News Portal

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बसंतपुर थाने में कालातीत दस्तावेज नष्ट किये गये

IMG-20220224-WA0324.jpg


राजनांदगाँव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने थानों के औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि, वर्षों से अनुपयोगी पुराने दस्तावेज थानों में पड़े हुए हंै। जिससे थाना/चौकियों में जगह की कमी और रखरखाव में परेशानी हो रही है। दस्तावेज संधारण हेतु विधि द्वारा नियत अवधि को देखते हुए अवधिपूर्ण होने पर पुराने दस्तावेजों को नष्ट किये जाने का प्रावधान है। पुलिस अधीक्षक ने कालातीत दस्तावेजों को विधिवत नष्ट करने का आदेश दिया। आदेश के परिपालन में आज 24 फरवरी 2022 को थाना बसंतपुर पुलिस ने कालातीत रिकॉर्ड नष्टीकरण की कार्रवाई सम्पन्न की गई। नष्टीकरण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय एवं परिविक्षाधीन आईपीएस मयंक गुर्जर तथा निरीक्षक थाना प्रभारी राजेश साहू उपस्थित रहे।


scroll to top