जोरातराई में मिली महिला की लाश.. वारदात कहीं और कर लाश फेंकने की संभावना उतई थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

IMG-20220225-WA0241.jpg

भिलाईनगर 25 फरवरी 2022 :- उतई थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में शराब दुकान के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मृतका की पहचान पूजा निर्मलकर के रूप में की है। प्रथम दृष्टया मामला महिला की हत्या किसी दूसरे जगह पर करने के बाद यहां लाकर लाश फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उतई थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

जोरातराई गांव में शराब दुकान के पास आज सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर उतई थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय दल – बल सहित मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान पूजा निर्मलकर ( 25 वर्ष ) के रूप में की गई है। लाश पर मिले चोट के निशान के आधार पर पुलिस हत्या का मामला मानकर विवेचना में जुट गई है।

थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय ने इस मामले में जानकारी देते हुये बताया है कि मृतका पूजा निर्मलकर का मायका जोरातराई है। उसने दो शादियां की थी। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं। पहले पति को छोड़कर फिलहाल वह दूसरे पति केे साथ भिलाई-3 थाना क्षेत्र उमदा में रहती थी। दूसरे पति से उसका कोई बच्चा नहीं है। आज सुबह जोरातराई के शराब भट्ठी के पास उसके शव मिलने के बाद उसे पीएम के लिए मरच्यूरी भिजवाया गया है। मामले में अपराध दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


scroll to top