रेत माफिया का पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक के पेट में घोंपा चाकू, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार, काँगे्रस नेता के शह पर रात्रि में की जा रही थी रेत खनन

26-0015.jpg


बालोद। अवैध रेत खनन रोकने गए तहसील दार सहित पुलिस टीम पर रेत माफिया द्वारा हमला किया गया। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। इस दौरान खनन माफिया ने एक आरक्षक पर चाकू से हमला किया और भाग गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरापियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार की रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। देर रात गुंडरदेही तहसीलदार को रेंगाकठेरा के रेत खदान में चैन माउंटेन से अवैध तरीके से रेत खनन की शिकायत मिली। इसके बाद गुंडरदेही तहसीलदार पुलिस बल व अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर कुछ लोग अवैध रूप से रेत का खनन का कर रहे थे। पुलिस को देख इधर उधर भागने लगे।
इतने में एक ने चाकू निकाल लिया और आरक्षक कमल वर्मा पर हमला कर भाग गया। चाकू लगने से आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल आरक्षक को भिलाई के स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां आरक्षक का इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने रात में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।


आरक्षक की हालत गंभीर
इधर चाकू लगने से घायल आरक्षक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। स्पर्श हॉस्पिटल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने आरक्षक के पेट पर चाकू मारा जिससे काफी खून बह गया है। डॉक्टरों द्वारा आरक्षक का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले से जुडें अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इधर हमला करने वाला मुख्य आरोपी कांग्रेस का नेता बताया जा रहा है हालांकि अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।


मरीज की हालत स्थिर
इधर स्पर्श हॉस्पिटल मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह आरक्षक कमल वर्मा को लाया गया। जांच की तो पता चला कि उनकी पेट में चाकू घुसा हुआ है। इसके बाद उन्हें ओटी में ले जाया गया। चाकू निकालक जांच की जो पता चला अमाशय में छेद हो गया है। इसके बाद अमाशय का छेद भी बंद कर प्रापर ट्रीटमेंट की गई। अब मरीज की हालत स्थिर है और आईसीयू में हैं जहां स्वस्थ्य लाभ ले रहा है।


scroll to top