जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में 10 सूत्रीय माँग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, कलेक्टर के सुस्त रवैय्ये को लेकर किया प्रदर्शन - Steel City Online News Portal

जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में 10 सूत्रीय माँग को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, कलेक्टर के सुस्त रवैय्ये को लेकर किया प्रदर्शन

IMG-20220227-WA0986.jpg


जगदलपुर। आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई के द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा जिसकी जानकारी मीडिया को जगदलपुर अध्यक्ष शुभम सिंह ने दी। अवगत हो कि आम आदमी पार्टी द्वारा लगातार जनहित के मुद्दे को ध्यानाकर्षित करने हेतु लगातार प्रशासन को पत्राचार किया गया लेकिन जिला प्रशासन के सुस्त रवैया के कारण के कारण किसी भी मुद्दे पर आज तक कार्यवाही नहीं की गई। शुभम सिंह ने बताया कि अबतक के तमाम मुद्दे पर जवाब मांगने जिला के प्रमुख रजत बंसल जी का घेराव किया जाएगा।और हर मुद्दे पर कार्यवाही हेतु उनको उनकी कर्तव्य के प्रति जिम्मेदारी का बोध दिलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के नेतृत्व में होने वाले घेराव में प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।


scroll to top