अवैध कोयला के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही, 20 टन कोयला जप्त - Steel City Online News Portal

अवैध कोयला के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही, 20 टन कोयला जप्त

coal1.jpg

कोरबा । पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी एवम सख्त कार्यवाही हेतु सभी थानों और चौकियों में पदस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में आज 27-02-2022 के रात्रि में दीपका पुलिस ने ग्राम झाबर में अवैध रूप से स्टॉक किए गए करीब 120 टन कोयला जप्त किया गया है। जप्ती कोयले की कीमत लगभग 3 लाख 60 हजार है, अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सुपुर्द किया जा रहा है । अवैध कोयला स्टाॅक पर दीपका पुलिस की कार्रवाई। ग्राम – झाबर के मैदान मे करिब 120 टन अवैध कोयला को पुलिस द्वारा किया गया जप्त, धारा – 102 crpc के अंतर्गत की गई कार्रवाई, जप्त कोयले की कीमत लगभग तीन लाख साठ हजार रुपए, दिनांक – 27/02/22 के 20:00 बजे की गई कार्रवाई।

scroll to top