नक्सली मुठभेड ब्रेकिंग: 03 लाख ईनामी नक्सली "लखमा कवासी" मुठभेड मे ढेर तुमकपाल के जंगलो मे हुआ नक्सल हमला - Steel City Online News Portal

नक्सली मुठभेड ब्रेकिंग: 03 लाख ईनामी नक्सली “लखमा कवासी” मुठभेड मे ढेर तुमकपाल के जंगलो मे हुआ नक्सल हमला

IMG-20220301-WA0401.jpg

दंतेवाड़ा 02 मार्च 2022:- जिले के कटेकल्याण इलाके मे सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड मे 03 लाख के ईनामी नक्सली को मुठभेड मे मार्च गिराया ।बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी.ने इसकी पुष्टि,की है।जिला दंतेवाड़ा के थाना कटेकल्याण क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुमकपाल के समीप जंगल में डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ पश्चात् घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 01 पुरूष माओवादी के शव के पास से 01 नग पिस्टल,05 किलोग्राम वजनी 01 नग आईईडी, 01 नग नक्सल वर्दी,पिट्ठू, वायर, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोगी समान बरामद किया गया।

मुठभेड़ में मारे गए माओवादी का पहचान दरबा डिवीजन प्लाटून कमांडर 31 का सदस्य लखमा कवासी निवासी कोडोपाल पर थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा के रूप में किया गया।

छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मृत माओवादी पर तीन लाख रुपए इनाम घोषित है।


scroll to top