दुर्ग जेल में बंदी ने गला रेतकर किया खुदकुशी का प्रयास…उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

Screenshot_20220303-161230_Google.jpg

दुर्ग 03 मार्च 2022 :- केन्द्रीय जेल दुर्ग में आज दोपहर एक बंदी ने तेजधार हथियार से गला रेतकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंदी राजेश थापा पिता बल बहादुर थापा ( 46 वर्ष ) बेरला थाना क्षेत्र के संबलपुर का रहने वाला है। भादवि की धारा 395 के मामले मे जेल मे बंद है।

जानकारी के मुताबिक राजेश थापा डकैती के मामले में जेल में है। आज दोपहर उसने केन्द्रीय जेल दुर्ग में तेजधार हथियार से अपना गला रेतकर खुदकुशी का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते हैं कि बंदी राजेश थापा पिछले कई दिनों से खुद को संबलपुर उप जेल में शिफ्ट करने की मांग कर रहा था।


scroll to top