अवैध रेत उत्खनन करने वाले के खिलाफ पुलिस चौकी जालबांधा की कार्यवाही, 3 ट्रैक्टर रेत उत्खनन परिवहन करते जप्त किया, रेत माफिया के विरूद्ध आगे भी जारी रहेगा कार्यवाही - Steel City Online News Portal

अवैध रेत उत्खनन करने वाले के खिलाफ पुलिस चौकी जालबांधा की कार्यवाही, 3 ट्रैक्टर रेत उत्खनन परिवहन करते जप्त किया, रेत माफिया के विरूद्ध आगे भी जारी रहेगा कार्यवाही

IMG-20220303-WA0234.jpg


राजनांदगाँव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ दिनेश सिन्हा की मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी जालबांधा स्टाफ के संयुक्त टीम के साथ रेत उत्खनन करने वाले के खिलाफ रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान 03 मार्च 2022 को पुलिस चौकी जालबांधा क्षेत्रन्तर्गत ग्राम मड़ौदा बिरौली के आमनेर नदी पर अवैध रूप से तीन ट्रैक्टर बिना नंबर सोल्ड को रेत उत्खनन करने वालों को उत्खनन करते रंगे हाथ पकड़े जिसमें ट्रैक्टर चालक लोकेश्वर साहू पिता गेंद राम साहू उम्र 20 वर्ष साकिन बडौदा एवं अनिल साहू पिता तुलसी साहू उम्र 22 वर्ष निवासी बिरौली एवं किरण कुमार साहू पिता नमूस राम साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ौदा चौकी जालबांधा को अवैध रूप से रेट परिवहन करते पकड़ा गया जिसे जिला खनिज विभाग राजनांदगांव को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पवन पटवा प्रधान आरक्षक आशुतोष सिंह प्रधान आरक्षक राम दयाल सिंह आरक्षक पुष्पेंद्र साहू आरक्षक नरेंद्र साहू की सराहनीय भूमिका रही।


scroll to top