रायगढ के पूर्व पुलिस कप्तान..1987 बैच के IPS सुधीर कुमार सक्सेना मध्य प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक, आज संध्या लेगे चार्ज… विवेक जौहरी आज रिटायर होंगे, अफसर जिप्सी खींचकर देंगे विदाई;

IMG-20220304-WA0130.jpg

भोपाल 04 मार्च 2022:- कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना मध्यप्रदेश के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। 1987 बैच के IPS सक्सेना को वापस मध्यप्रदेश भेजने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था। केंद्रीय कार्मिक विभाग की अपॉइंटमेंट्स कमेटी ने गुरुवार को सक्सेना को मध्यप्रदेश वापस भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

अब राज्य सरकार उनकी नियुक्ति का आदेश जारी करेगी। सक्सेना शुक्रवार को पद संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा DGP विवेक जौहरी रिटायर होंगे। सक्सेना मूलत: ग्वालियर निवासी हैं। वे 2012 से 2014 तक मप्र के मुख्यमंत्री के OSD रह चुके हैं। 2014 से 2016 तक इंटेलिजेंस चीफ रहे। 1992 से 2000 तक रायगढ़, छिंदवाड़ा, रतलाम और जबलपुर जिले में SP रह चुके हैं।

वे नवंबर 2024 में रिटायर होंगे।मप्र स्थापना के समय 1956 में प्रदेश पुलिस मुखिया के पद पर IG की पोस्टिंग हुई थी। 1982 तक IG स्तर के अधिकारी ही पुलिस मुखिया रहे। 1982 से प्रदेश में पुलिस महानिदेशक (DGP) की पोस्टिंग शुरु हुई। 23 मार्च, 1982 को IPS अफसर बीपी दुबे पहले पुलिस महानिदेशक बने। अब तक प्रदेश में 30 DGP रह चुके हैं। सक्सेना 31वें DGP होंगे।विवेक जौहरी आज रिटायर होंगे, अफसर जिप्सी खींचकर देंगे विदाई; सुधीर सक्सेना होंगे नए मुखिया

पुलिस महानिदेशक (DGP) विवेक जौहरी शुक्रवार को अपना दो साल का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनका विदाई समारोह शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस महानिदेशक जौहरी की जिप्सी खींचकर अधिकारी उनको विदा करेंगे। इसके बाद शाम को नवागत पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी का कार्यकाल शुक्रवार को पूरा हो रहा है। उनके स्थान पर नए पुलिस मुखिया की तलाश चल रही थी। राज्य सरकार ने 1987 बैच के सीनियर IPS सुधीर सक्सेना के नाम को हरी झंडी दी है। कैबिनेट सचिवालय, नई दिल्ली में सक्सेना सुरक्षा सचिव थे। विदाई समारोह कार्यक्रम में DGP परेड की सलामी लेंगे। उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा।

DGP परेड और अपने अधीनस्थ अफसरों को संबोधित करेंगे। इसके बाद DGP खुली जीप में सवार होंगे और अधिकारी-कर्मचारी उसे खींचकर स्वागत द्वार तक लाकर विदा करेंगे। इसके पूर्व पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया था।


scroll to top