विभूतियों को साक्षी मानकर सड़क बनने तक संघर्ष का लिया संकल्प….रामायण प्रचार समिति ने बनाई डेढ़ किमी की मानव श्रृंखला….भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा

IMG-20220306-WA0711.jpg

भिलाई नगर 06 मार्च 2022:– जर्जर सड़कों के संधारण की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी व नवगठित रामायाण प्रचार समिति के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। डेढ़ किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में सैकड़ों की तादात में महिला, युवा व बुजुर्ग भी शामिल थे। उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया कि लोग खराब सड़कों की वजह से किस कदर परेशान है।

मानव श्रृंखला बनाने के पहले भारतीय जनता पार्टी व रामायण प्रचार समिति के सदस्यों ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस तथा भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही तीनों ही महान विभूतियों को साक्षी मानकर सड़क बनने तक संघर्ष करने का संकल्प लिया।

दोपहर 12 बजे महात्मा गांधी चौक (जलेबी चौक) से सुभाष चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में सैकड़ों की तादात में शामिल लोग जमकर नारे लगा रहे थे। भाजपा के झंडे के साथ तख्तियां भी लहराई जा रही थी। जिसमें लिखा था कि जब तक सड़क नहीं तब तक टैक्स नहीं। खराब सड़कों से परेशान लोगों ने घोषणा की कि जब तक नगर निगम प्रशासन सड़क संधारण नहीं करा देता , तब तक टैक्स नहीं दिया जाएगा। पैदल मार्च के बाद सुभाष चौक से महात्मा गांधी चौक तक तकरीबन डेढ़ किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। रामायण प्रचार समिति के संयोजक राम उपकार तिवारी ने इस आंदोलन की अगुवाई करते हुए एेलान किया कि जब तक भिलाई निगम प्रशासन सुपेला व कैंप क्षेत्र की सड़कों का संधारण नहीं करता, तब तक अलग अलग तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। पैदल मार्च व मानव श्रृंखला में रामायण प्रचार समिति के संयोजक राम उपकार तिवारी, भाजपा पार्षद विनोद चेलक, लक्ष्मी साहू, सत्या देवी जायसवाल, मंगल सिंह, चंद्रिका तिवारी, शिव सागर मिश्रा, अटल वर्मा, विजय पाण्डेय, विष्णु मिश्रा, प्रेमचंद गिरी, धर्मेंद्र चौहान, कांता बाई जंघेल, लता जंघेल, इंदू कौर, लतेल यादव, रोहित यादव, गोविंदा चौधरी, छोटू खान, शमीम अहमद, किशोर मौर्या, अवतार सिंह, ओंकार सिंह, प्रशांत जायसवाल, संतोष साव, विनोद यादव, संगीत सिंह सहित अनेक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


scroll to top