महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला शिक्षिका की हत्या, चरित्र शंका को लेकर पति ने उतार मौत के घाट, पेट में चाकू घोंपकर खुद भी किया आत्महत्या का प्रयास

mahila3.jpg


दुर्ग। महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला शिक्षक की हत्या कर दी गई। आरोपी और कोई नहीं बल्कि मृतक महिला का पति है। हत्या के बाद महिला के पति ने स्वयं भी पेट में चाकू घोंप कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। मृतिका के दो बच्चे हैं। घटना पुलगाँव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। कॉलोनी में घुसते ही आरोपी पति ने महिला पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर मौत की नींद सुला दिया। घटना अपरान्ह 3:30 बजे की बताई जाती है। सूचना मिलते ही सीएसपी दुर्ग जितेन्द्र यादव, पुलगाँव थाना प्रभारी नरेश पटेल घटना स्थल पर पहुँचे और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मच्र्युरी भिजवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा। चरित्र शंका को लेकर पति ने महिला को मौत की नींद सुलाया।


जानकारी के अनुसारकोलिहापुरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका 35 वर्षीय साधना साहू जोकि, अंडा अछौटी में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है उसका अपने पति पोषण साहू से लंबे समय से चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। आज दोपहर लगभग 3 बजे पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पति ने धारदार हथियार से मारने के लिए पत्नी को दौड़ाया, 300 मीटर दूर तक पत्नी भागी किन्तु कॉलोनी के गेट पर पति ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।महिला के दो बच्चे हैं एक बच्चा 8वीं में और तीसरी कक्षा में है। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने चाकू से अपने पेट में भी वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। घायल अवस्था में आरोपी पति को शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहाँ से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज हेतु राजधानी रायपुर रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलगाँव पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पंचनामा उपरांत महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु रवाना कर दिया गया है।


scroll to top