अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पुलिस राजनांदगांव द्वारा जागरूकता सप्ताह का किया गया शुभारंभ … अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत महिला पुलिस राजनांदगांव एवं अन्य महिलाओं द्वारा निकाला गया विशाल बाईक रैली…

IMG-20220308-WA0342.jpg

राजनांदगांव 08 मार्च 2022:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पुलिस राजनांदगांव द्वारा जागरूकता सप्ताह का किया गया शुभारंभ … अभिव्यक्ति कार्यक्रम के तहत महिला पुलिस राजनांदगांव एवं अन्य महिलाओं द्वारा निकाला गया विशाल बाईक रैली..पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अति.पु.अ.(आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में.08 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिव्यक्ति जागरूकता अभियान के तहत् प्रातः 09ः00 बजे गुरूद्वारा चौक राजनांदगांव में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा विशाल ‘‘बाईक रैली’’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। महिला बाईक रैली में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्था, एनजीओ, शैक्षणिक एवं सांई हास्टल के महिला प्रशिक्षार्थी/कोच भी सम्मिलित हुए जो शहर के प्रमुख मार्गो का भम्रण कर वापस गुरूनानक चौक में समापन हुआ। बाईक रैली में पुलिस विभाग के अधि./कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के सम्मान में भारत रत्न मदर टेरेसा, लता मंगेश्कर, महारानी लक्ष्मी बाई, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, श्रीमती इंदिरा गांधी, सरोजनी नायडू, आइएएस अधिकारी अन्ना जार्ज, डॉ.किरण बेदी, शिक्षिका सवित्री बाई फुले, पी.टी.उषा, किक्रेटर मिताली राज, सानिया मिर्जा मेरीकॉम, युवा धाविका हिमादास, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, लोकगायिका ममता चन्द्राकर, के अलावा भारतमाता, पद्मावती, राधा-रानी का रूप धारण कर अपने क्षेत्रों में इन प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मान दिया गया। रैली समाप्ति पश्चात् सर्व समाजों में महिलाओं के उत्थान को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को व महिला क्षेत्रों में भी योगदान देने वाले पुरूष सदस्यों को प्रशिस्त-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन में अति.पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे ने बताया कि, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस एक दिन के लिए नही वरन् आने वाले कल की महिला को जागरूकता, लैंगिक एकता, समानता, अपने हक के लिए लड़ना सिखाती है।कार्यक्रम में ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ के माध्यम से महिला संबंधित शिकायत को त्वरित निराकरण किये जाने व ‘‘निजात अभियान’’ के तहत अपने आस-पास के महौल को नशा-मुक्त करने, समाज को सशक्त करने में महिलाओं की भूमिका के संबंध में बताते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को आगे बढाते हुए कस्तुरबा महिला मंडल राजनांदगांव एवं मरवाड़ी समाज डोंगरगढ़ में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सुरेशा चौबे द्वारा ‘‘सशक्त-नारी, सशक्त-समाज’’ में भारतीय संविधान ने महिलाओं को लैंगिक भेदभाव के बिना आज देश/प्रदेश में हर क्षेत्र में समान अवसर प्राप्त होने व महिलाओं को प्राप्त होने वाले अधिकारो से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में गणमान्य महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में दिये गये विशेष योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इसी प्रकार जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केक काट कर व पुष्पगुच्छ भेंट कर अपने अधिनस्थ महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया।


scroll to top