दुर्ग 08 मार्च 2022:- आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की दुर्ग चैप्टर की अध्यक्ष ने 150 सफाई महिला कर्मचारीयों का सम्मान कर उनके साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे हर्षो उलास से मनाया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर व एडवाइसइंग कमिटी से गिरी राव व रूना शर्मा थी l

कार्यक्रम के विशेष अथिति के रूप दुर्ग महापौर धीरज बाक़लीवाल, दुर्ग निगम के सभापति राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्युश भारद्वाज, प्रदेश समन्वयक भुवनेश कुमार साहू, सुदीप मैत्रा व लोकसभा कोर्डिनेटर पृथ्वीराज चंद्राकर जी थे l
कार्यक्रम के दौरान क्षितिज चंद्राकर, धीरज बाकलीवाल , राजेश यादव रूना शर्मा व भुवनेश कुमार साहू ने महिलाओ को सशक्त करने को महत्वता देते हुए कई सुझाव भी साझा किये l
साथ ही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, प्रदेश समन्वयक भुवनेश कुमार साहू व जिलाध्यक्ष ममता सिंग जी ने अपने निजी मत द्वारा 150 महिला सफाई कर्मचारीयों व उनकी बेटीयो को निःशुल्क स्नाताक शिक्षा देने की घोषणा कियेl कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओ का सम्मान हुआ l

कार्यक्रम में विशेष रूप से एम आई सी मेंबर हामिद खोखर, पूर्व सभापति राजकुमार नारायणी, विकास पाण्डेय, व ऑल इंडिया प्रोफेशनल कॉंग्रेस के प्रदेश समन्वयक दीप सारस्वत,चैप्टर उपाध्यक्ष अमृता सिंग, सचिव गीतिका देशमुख, मिडिया प्रभारी भूमिका डांगे, मृणाल निरंकारी, दलजीत रैना, सौरभ ताम्रकार, एजाज खान, दीपक जैन, चंद्र मोहन, व सभी साथी गण उपस्थित रहे l






