पुरानी पेंशन बहाली योजना के मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद अधिकारी कर्मचारियों में अपार हर्ष….कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने निगम गेट मे उडाया रंग गुलाल….पुरानी पेंशन योजना बहाली पर महापौर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Screenshot_20220309-230908_WhatsApp.jpg

भिलाईनगर 09 मार्च 2022:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा की। जिससे नगरीय निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री का आभार माानते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से अब तक सीपीएस के दायरे में रहे अधिकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। अधिकारी/कर्मचारियों की यह चिंता मुख्यमंत्री ने दूर कर दी है, हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। महापौर नीरज पाल विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री से प्रत्यक्ष भेट कर उन्हे नगरीय निकाय अधिकारी/कर्मचारियों की ओर से गुलदस्ता भेंट कर पुरानी पेशन बहाली के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।महापौर श्री पाल ने भिलाई निगम के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दी। महापौर नीरज पाल ने कहा कि नगरीय निकायों के लिए मोर जमीन मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी के लिए 450 सौ करोड़ का प्रावधान। नगरीय निकायों के संपत्ति का ऑफसेट मूल्य कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा। जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को बजट प्रावधान में मुख्यमंत्री जी ने रखा है। छत्तीसगढ़ राज्य की करोड़ों जनता के भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी बेहतरी के लिए छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री ने आज बड़ा तोहफा दिया है। कोविड जैसे कठिन परिस्थितियों से उबरकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है जिससे छत्तीसगढ़ विकास की ओर और अग्रसर होगा।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली योजना की घोषणा की। घोषणा की खबर लगते ही निगम भिलाई के अधिकारी कर्मचारियों में उल्लास और उत्सव सी खुशी छा गई। अधिकारी कर्मचारियों ने निगम गेट सुपेला मे एकत्र होकर एक दुसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी और मुख्यमंत्री के इस निर्णय के प्रति आभार जताया।


scroll to top