अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिला, सुभद्रा सिंह ने किया सैकड़ों महिलाओं का सम्मान

IMG-20220310-WA0235.jpg


भिलाईनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में निरंतर 20 वर्षों से सुभद्रा सिंह के द्वारा महिलाओं को सम्मान मिलता रहा है इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हुए भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराया गया आयोजन में हजारों संख्या में महिलाएं मौजूद रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ माता के जयकारों के साथ माता के प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर प्रारंभ किया गया, सभी महिलाओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि एवं अतिथि गण भी कार्यक्रम से बेहद प्रसन्न हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर थीं।


कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाते हुए विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती रश्मि भूरे का उपस्थिति रही उन्होंने अपने उद्बोधन में सुभद्रा सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा ऐसा भव्य कार्यक्रम जहां एक मंच पर 3000 से अधिक महिलाओं उपस्थित हो 100 से ज्यादा महिलाओं का सम्मान किया जाए ऐसे कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति सौभाग्य की बात है।


तृतीय लिंग की अध्यक्षा एवं गुरु पूजा मौसी की मौजूदगी रही और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा इतने बड़े मंच पर सभी को सामान्य वर्ग से देखते हुए कार्यक्रम को आयोजन करना बहुत बड़ी बात है, भिलाई में प्रथम बार हमारे समुदाय को सम्मानित किया जा रहा है इसलिए मैं बहुत गौरवान्वित हूं।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं का सम्मान किया गया विशिष्ट अतिथि के तौर पर नीता जैन दुर्ग अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष,सरिता साहू , शंकराचार्य कॉलेज की अध्यक्षा झा मैडम, गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर गुलाटी मैडम, फिल्म जगत से छत्तीसगढ़ लोक नृत्य में अपनी छवि रखने वाली जागेश्वरी मेश्राम प्रिंसिपल रचना झा, उर्वशी साहू ,रुखसाना बेगम तथा सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।


नगर निगम में नवनिर्वाचित महिला पार्षदों का भी सम्मान किया गया जिसमें मुख्य तौर पर मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, अंजू सिन्हा, डी सुजाता की मौजूदगी देखने को मिली। ब्लॉक अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया जिसमें मुख्य तौर पर तुलसी पटेल ,दिनशा तुमाने ,पूर्व पार्षद रक्षा साहू की मौजूदगी देखने को मिली।

कलाकार उर्वशी साहू एवं उनकी टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा को बरकरार रखा गया। जहां महिलाओं के सम्मान की बात है वहां महिला कांग्रेस की टीम भी मौजूद रहे महिला कांग्रेस की टीम में सरिता परगनिया, सरिता पांडे, नीलू लिमेश, बढ़ानी, रेनू चंद्राकर, रत्ना नारंग देव, राजू चंदा, उषा पांडे, चित्रलेखा देवांगन, टी जानकी, ललिता सिंह, वीणा सिंह, इन सभी की मौजूदगी देखने को मिली।


कार्यक्रम को समाप्त करते हुए सुभद्रा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि , 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं एवं अतिथियों का सम्मान करते हुए लगातार 20 वर्षों से यह कार्यक्रम सुचारू ढंग से प्रतिवर्ष सेक्टर 10 गुंडिचा मंच पर मनाया जाता रहा है जहां हर वर्ग के अलग-अलग महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।


scroll to top