भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया माताओं बहनों का सम्मान

IMG-20220310-WA0221.jpg


दुर्ग। भारतीय मजदूर संघ ने जिला संघ कार्यालय सुपेला में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर माताओं बहनों का सम्मान संघ की अध्यक्षता कर रही मिथिलेश विश्वकर्मा की उपस्थिति में किया किया गया। आज के इस कार्यक्रम में उन महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने कोरोना काल के दौरान विकट परिस्थितियों में, असहाय, गरीब एवं जरूरतमंदों को खाना खिलाने से लेकर अन्य जरूरत की वस्तुओं का प्रदान कर तन, मन धन से सहयोग किया।


आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के माइंस एवं दुर्ग जिले के प्रभारी एस.एम.पाण्डेय उपस्थित रहे जिन्होंने उक्त कार्यक्रम में विश्व महिला दिवस के इतिहास जी जानकारी देते हुए बताया कि यह दिन महिलाओ के सम्मान में समर्पित है, महिलाएं न सिर्फ घर बल्कि बाहर भी अपनी मौजूदगी से सब बेहतर बना देती है, आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमे हमारी माताओ बहनों की उम्मीदवारी ना हो, राष्ट्राध्यक्षों से लेकर देश की रक्षा क्षेत्र में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।


पूर्व जिला मंत्री एवं भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अध्यक्ष आई पी मिश्रा ने अपने उदबोधन में बताया कि, जहाँ नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओ का भी निवास रहता है, इसलिए हर भेदभाव को दूर कर महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ हर क्षेत्र में आज महिलाओ की अनुकरणीय भूमिका है।
कार्यक्रम में उपस्थिति भारतीय मजदूर संघ जिला दुर्ग के जिला मंत्री अंजनी कुमार द्विवेदी ने इस विश्व महिला दिवस के अवसर पर माताओ बहनों का सम्मान करते हुए 2022 की थीम की एक स्थायी और समान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता आवश्यक है जिस तरह से महिला दिवस का रंग पर्पल, ग्रीन, और सफेद है जिसमे पर्पल न्याय और गरिमा का प्रतीक है, हरा रंग उम्मीद, और सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है, यही आज की मुख्य विशेषता है । महिला दिवस मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों , उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद कर उनका अनुकरण करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहना है।


आज के कार्यक्रम में सुरक्षा गार्ड संघ के महामंत्री बाल्मीकि सिंह निर्माणी मजदूर संघ के जिला महामंत्री देवेंद्र चन्द्राकर जी स्वयत्तशासी मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता शरद दुबे एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में मिथिलेश विश्वकर्मा, सीताकली मिश्रा, शोभा द्विवेदी, सशि भारती, कुमुद, सुगंधा, सरोजनी, मधु, नीता, बुधिया बाई, सुनीता नेताम, मानसी आदि को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अंजनी कुमार द्विवेदी ने किया एवं आभार श्रीमती मिथिलेश विश्वकर्मा के द्वारा किया गया।


scroll to top