कबीरधाम पुलिस के द्वारा अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर जिले की 150 महिला शिक्षिकाओं एवं अन्य विभागों की अधिकारी कर्मचारी को पुलिस कप्तान के द्वारा किया गया सम्मानित

mahila3.jpg


महिलाओं एवं बालक बालिकाओं की सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप कराया गया डाउनलोड
स्कूल कॉलेज की शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप के विषय में क्षेत्र की महिला तथा बालक बालिकाओं को जागरूक करने किया गया अपील
कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में 08 से 14 मार्च 2022 तक महिला सम्मान एवं अभिव्यक्ति कार्यक्रम का जिले के अलग-अलग स्थानों में कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें पुलिस टीम के द्वारा विभिन्न स्कूलों कॉलेज एवं वनांचल ग्रामीण इलाकों में जाकर महिला एवं बालक बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर मोबाइल ऐप अभिव्यक्ति डाउनलोड करा अभिव्यक्ति ऐप के विषय में आवश्यक जानकारी दिया जा रहा है।

इसी तारतम्य में आज 10 मार्च 2022 को कवर्धा शहर में स्थित भोरमदेव क्लब में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को ससम्मान भोरमदेव क्लब में आमंत्रित कर अभिव्यक्ति मोबाइल ऐप के विषय में आवश्यक जानकारी देकर अधिक से अधिक महिला एवं बालक बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप मोबाइल में डाउनलोड कराने अपील किया गया साथ ही समस्त शिक्षिकाओं एवं स्वास्थ्य विभाग के महिला अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभिव्यक्ति जागरूकता सम्मान स्वरूप अभिव्यक्ति कप भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस कप्तान के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि कबीरधाम जिले की महिलाएं आज पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है, जो अत्यंत ही गर्व की बात है

इस कड़ी को लगातार आगे बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़कर शिक्षित कर जिले एवं प्रदेश में अपना एक अलग पहचान बनाने में हर संभव प्रयास करें कहकर उपस्थित समस्त सम्मानीय शिक्षिकाओं एवं स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी कर्मचारी एवं उपस्थित अन्य विभागों के महिला अधिकारी कर्मचारियों के कार्यों की जमकर सराहना की गई। इस अवसर पर उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप निरीक्षक एम श्रीमती पूजा चौबे, उप. निरीक्षक श्रीमती गीतांजलि सिन्हा, उप. निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू, एवं अधिक संख्या में कबीरधाम जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं स्कूली शिक्षिकाएं तथा अन्य विभागों की महिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


scroll to top