दुर्ग शहर की बिटिया ने उत्तरप्रदेश में भाजपा का परचम लहराया, बलिया जिले के बाँसडीह विधानसभा सीट पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष 7 बार के विधायक सपा के रामगोविंद चौधरी को 21 हजार से अधिक मतों से किया पराजित

kkk.jpg


भिलाईनगर। उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव में दुर्ग की बेटी ने बलिया जिले के बाँसडीह विधानसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। भाजपा के सहयोगी अपना दल के कोटे सेभाजपा के निशान कमल पर चुनाव लड़ रही केतकी सिंह ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सात बार के विधायक नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को 21 हजार 164 मतों से पराजित किया। इस विधानसभा सीट पर 14 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे। भाजपा से गठबंधन से दौरान बाँसडीह की सीट सहयोगी दल अपना दल के खाते में गई थी। अपना दल ने भाजपा को इस सीट पर कमल चुनाव चिन्ह पर उम्मीदवार खड़ा करने के निर्देश के बाद दुर्ग की बिटिया भाजपा के कद्दावर बाहुबली नेता बिश्राम सिंह की बहू को भाजपा ने इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा था।


केतकी सिंह की जीत पर उसके मायके दुर्ग शहर में जश्र का माहौल है लोगों ने फटाके फोड़कर ढोल नंगाड़े बजाकर मिठाइयाँ बाँटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मतगणना के दौरान बाँसडीह से उम्मीदवार केतकी सिंह प्रथम राउण्ड से ही अपने प्रतिद्वंदी रामगोविंद चौधरी से बढ़त बनाये हुई थीं और प्रत्येक चक्र में केतकी सिंह ने जीत का आंकड़ा बढ़ाते रहीं। इस विधानसभा सीट पर 14 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। भाजपा और सपा के अलावा बसपा, काँग्रेस के भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। केतकी सिंह के चुनाव प्रचार में दुर्ग हनुमान नगर के पार्षद अरूण सिंह भी अपने दल बल के साथ 10 दिनों तक बाँसडीह विधानसभा क्षेत्र में डेरा डालकर चुनाव प्रचार में भाग लिया था।


केतकी सिंह है दुर्ग शहर की बेटी
बाँसडीह विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित केतकी सिंह का जन्म 21 जुलाई 1983 को हुआ था। सेक्टर 8 भिलाई नायर समाजम स्कूल से पढ़ी-लिखी मेधावी छात्रा केतकी सिंह हनुमान नगर निवासी कनकलता सिंह की बेटी है। दो बहन एक भाई में केतकी सिंह दूसरे नंबर की है। 2006 में बलिया जिले के शांतस्वरूप सिंह के साथ केतकी सिंह का विवाह संपन्न हुआ। भाजपा के कद्दावर नेता बाहुबली हनुमान नगर निवासी बिश्राम सिंह की बहू हैं।


scroll to top