
जशपुर। आज 11 मार्च 2022 के प्रात: में पुलिस स्टॉफ द्वारा नियमित रूप से नामनी बेरियर तपकरा के पास आने-जाने वाली वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही थी, उसी दौरान एक पिकअप योद्धा वाहन क्र. UP 63 BT 0686 का चालक तेजी व रफ्तार से नामनी बेरियर को तोड़ते हुये कुनकुरी की तरफ भाग रहा था जिस पर ड्यूटी में तैनात प्र.आर. सुजीत पटेल व अन्य स्टॉफ द्वारा तत्काल थाना कुनकुरी को सूचित करते हुये उक्त भाग रहे वाहन का पीछा किया गया। वाहन चालक द्वारा पुलिस के दबाव में आकर अपने पीकअप को कुंजारा श्रीटोली के पास स्थित जंगल में छोड़कर भाग गया।


उक्त वाहन की तलाषी लेने पर छिपाकर रखे 200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती रू. 20 लाख एवं तस्करी में प्रयुक्त पीकअप वाहन कीमती 07 लाख कुल 27 लाख रू. को जप्त किया गया। फरार आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही है। अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कुनकुरी में धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध, माह जनवरी 2022 से अब तक जिले में गांजा तस्करी के 21 प्रकरणों में 29 आरोपियों से कुल 418 किलो 487 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं गांजा जप्ती कार्यवाही में उ.नि. भास्कर शर्मा, स.उ.नि. मानेष्वर साहनी, प्र.आर. सुजीत पटेल एवं प्र.आर. परमजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











