दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी, दुर्ग अनुभाग, मोहन नगर थाना व नारकोटिक्स सेल की कार्यवाही, नशीली सीरप बिक्री करते आरोपिया दुर्गा साहू चढ़ा मोहन नगर पुलिस के हत्थे, आरोपिया से नशीली सीरप 124 नग कीमती करीब 19220 रूपये जप्त

me.jpg

काटूर्न में नशीली दवाईयां रखकर बिक्री करने ग्राहक के तलाश में खडी थी।
आरोपिया को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।
दुर्ग पुलिस की आगे भी जारी रहेगी मादक पदार्थो के कारोबारियों पर कार्यवाही।
भिलाईनगर। बद्रीनारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय धु्रव अति. पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं जितेन्द्र कुमार यादव नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, नसर सिद्धिकी उप पुलिस अधीक्षक क्राईम जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 13 मार्च 2022 को प्राप्त मुखबिरी सूचना मिला कि अटल आवास उरला दुर्ग निवासी दुर्गा साहू मरघट के पास अटल आवास उरला दुर्ग में अपने अधिपत्य के खाकी रंग के कार्टून के अंदर मादक पदार्थ द्रव्य को लेकर खड़ी है।
मुखबीर की सूचना मिलने पर तत्काल जितेन्द्र कुमार यादव नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग को सूचना से अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल टीम गठित किया गया जिसमें उनि.मुकेश सोरी सउनि. किरेन्द्र सिंह आर.1544 जावेद खान, आर.895 अभिषेक यादव,आरक्षक 348 सचीन सिंह,आर.421 धिरेन्द्र यादव, महिला आरक्षक 1735 सुनीता भारद्वाज के मुखबीर के बताये हुए स्थान मरघट के पास अटल आवास उरला दुर्ग रवाना हुई। टीम द्वारा स्थान पर पहॅुचकर मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति को हमराह स्टाफ व गवाहो के घेराबंदी कर पकडे जिससे नाम व पता पूछने पर अपना नाम दुर्गा साहू पति एजाज अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी अटल आवास उरला थाना मोहन नगर जिला दुर्ग की निवासी होना तथा अपने कब्जे में रखे एक खाकी रंग के काटूॅन के बारे में पूछताछ करने पर अपने पास रखे खाकी काटूॅन के अंदर मादक पदार्थ द्रव्य कोरेक्स सिरप की छोटी शीशी होना बताई। आरोपिया दुर्गा साहू द्वारा अपने अधिपत्य में रखे खाकी रंग के कार्टून की तलाशी लेने पर कार्टून के अंदर मादक पदार्थ द्रव्य OMEREX- T COUGH SYRUP की छोटी प्लास्टिक शीशी प्रत्येक 100 एमएल क्षमता वाली कुल 124 नग कीमती करीबन 19220 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 22/8 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ,उप निरीक्षक मुकेश सोरी, सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह, आर.क्र. 1544 जावेद खान, आर.क्र. 421 धिरेन्द्र यादव, आर.क्र. 145 चित्रसेन साहू , आर.क्र. 895 अभिषेक यादव, आर.क्र. 348 सचिन सिंह, आर.क्र.511 क्रान्ति शर्मा , आर.क्र. 201 सनत भारती एवं महिला आरक्षक 1735 सुनीता भारद्वाज की विशेष भूमिका रही।
अपराध क्रमांक 87/2022 धारा 22/8 (ख) नारकोटिक्स एक्ट नाम आरोपिया दुर्गा साहू पति एजाज अहमद उम्र 25 निवासी अटल आवास उरला थाना मोहन नगर जिला दुर्ग जप्त सामाग्री – एक खाकी रंग के कागज कार्टून के अंदर मादक पदार्थ द्रव्य OMEREX- T COUGH SYRUP प्रत्येक 100एमएल क्षमती वाली प्लास्टिक शीशी कुल 124 नग कीमती करीब 19220 रूपये

scroll to top