प्रभारी प्राचार्य को प्रताडि़त कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले तीन अध्यापक गिरफ्तार नंदिनी पुलिस ने अपराध कायमी के तीन घंटे के अंदर धरदबोचा, बीते 28 अक्टूबर को प्रभारी प्राचार्य ने फांसी लगाकर कर ली थी खुदकुशी - Steel City Online News Portal

प्रभारी प्राचार्य को प्रताडि़त कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले तीन अध्यापक गिरफ्तार नंदिनी पुलिस ने अपराध कायमी के तीन घंटे के अंदर धरदबोचा, बीते 28 अक्टूबर को प्रभारी प्राचार्य ने फांसी लगाकर कर ली थी खुदकुशी

5.jpg

भिलाईनगर। प्रभारी प्राचार्य को प्रताडित कर आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी सहायक अध्यापको को त्वरित कार्यवाही करते हुए नंदिनी पुलिस द्वारा अपराध कायमी के पश्चात महज 03 घंटे में गिरफतार। प्रभारी प्राचार्य को मानसिक रूप से प्रताडित कर आत्महत्या करने के प्रेरित करने वाले तीन सहायक अध्यापक पुलिस गिरफ्त में आरोपीयो द्वारा स्थानांतरण कराने की धमकी देना एंव आये दिन सार्वजनिक रूप अपमानित करने से तंग आकर प्रभारी प्राचार्य ने किया था आत्महत्या।


उमनि वरि. पुलिस अधीक्षक बी.एन.मीणा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक झा के मार्ग दर्शन एवं प्राप्त दिशा निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना नंदिनी में दर्ज मर्ग क्र. 78 / 2021 धारा 174 जाफो की जांच को गंभीरता से लेकर मृतक भुवनेश्वर नायक पिता स्व. बोदलाल नायक 61 साल निवासी सडक नंबर 12 क्वाटर नवर 9 वी नंदिनी नगर थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग के द्वारा 28 अक्टूबर 2021 को पुराना कालेज भवन नंदिनी नगर में प्रात 07.30 बजे से 9 बजे के मध्य फांसी लगाकर आत्महत्या किया था मर्ग के जांच दौरान मृतक के जेब से सुसाईड नोट बरामद किया गया था जिसे हस्तलिपी विशेषज्ञ रायपूर से परीक्षण कराया गया जिसमें मृतक भुवनेश्वर नायक के स्वाभाविक लिखावट होना लेख किये है

मर्ग सदर के सम्पूर्ण जांच कार्यवाही में आरोपियों द्वारा मृतक को मानसिक रूप से प्रताडि़त करने से आत्महत्या करना पाये जाने से आज 14 मार्च 2022 को अपराध क्र. 83 / 2022 धारा 306, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है विवेचना के दौरान आरोपी प्रंशात कन्नोजे पिता मेधनाथ कन्नोजे 54 साल पता वार्ड क्र . 23 विवेकानंद नगर थाना बसतपुर राजनांदगांव, ढालेश कुमार पटेल पिता भोजराम पटेल 45 साल पता 3ए 36 नंदिनी नगर थाना नंदिनी नगर दुर्ग, प्रेमेन्द्र कुमार उपाध्याय पिता रामेश्वर उपाध्याय 51 साल पता सुखा झाड़ के पास समता कालोनी रायपूर थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर को आज 14 मार्च 2022 को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया प्रकरण में विवेचना जारी है।


scroll to top