उमाकांत दीक्षित बने कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच के अध्यक्ष, महासचिव पंडित रवीन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष का दयित्व रमा अग्निहोत्री को सौंपा गया

kanya2.jpg


भिलाईनगर। कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, मानव आश्रम, सेक्टर 1, भिलाई-दुर्ग का चुनाव सर्वानुमति से अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के चयन के बाद संपन्न हो गया है।
पवन कुमार द्विवेदी, सह चुनाव अधिकारी राम लखन मिश्रा के निर्देशन में 13 मार्च, 2022 दिन रविवार को नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें अध्यक्ष – पंडित उमाकांत दीक्षित, उपाध्यक्ष – पंडित संतोष दीक्षित, पंडित लल्लन तिवारी, श्रीमती रत्नमाला तिवारी, महासचिव – पंडित रवीन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष – श्रीमती रमा अग्निहोत्री, भवन भंडारण सचिव- पंडित विजय तिवारी, सांस्कृतिक सचिव – पंडित राकेश शुक्ला एवम संगठन सचिव हेतु पंडित संदीप कुमार दीक्षित का चयन किया गया ।

समस्त चुनाव प्रक्रिया एवं कार्यकारणी के गठन में सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान तथा सहयोग रहा। इसके पूर्व सभी जोन के प्रतिनिधियों का चयन पूर्ण किया गया था। इस कार्यकारिणी में गुरु प्रसाद तिवारी, पं. राकेश शुक्ला, पं. बृजकिशोर द्विवेदी, अतुल अवस्थी, मनोज तिवारी, सतीश शुक्ला, संजय बाजपेई, आलोक शुक्ला, स्वदेश शुक्ल, श्याम तिवारी, राजकुमार मिश्रा, बृजभूषण मिश्रा, चंद्र किशोर तिवारी, श्रवण शुक्ला और श्रीमति वंदना पांडेय, श्रीमति ममता अवस्थी शामिल हैं।


scroll to top