अपने बंगले में शिफ्ट होने से पहले शुभ कार्य के रूप में संभागायुक्त ने लगाया पौधा - Steel City Online News Portal

अपने बंगले में शिफ्ट होने से पहले शुभ कार्य के रूप में संभागायुक्त ने लगाया पौधा

6.jpg


भिलाईनगर। संभागायुक्त महादेव कावरे आज अपने बंगले में शिफ्ट हुए। शिफ्ट होने के अवसर पर उन्होंने पौधरोपण किया। संभागायुक्त ने बताया कि हर शुभ कार्य की शुरूआत इस दृष्टिकोण से करनी चाहिए कि उसका संदेश हम सब के लिए अच्छा जाए। मैंने बहुत से पौधे अपने बंगले में आज लगाये हैं। पौधे लगाना एक ऐसा निवेश है जिससे प्रकृति को सहेजने में कई गुना मदद मिलती है। एक छोटा सौ पौधा कालांतर में वृक्ष बन जाता है। उन्होंने कहा कि सभी शुभ अवसरों की स्मृति में यदि हम पौधरोपण करें तो प्राकृतिक परिवेश को सुंदर बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।


scroll to top