टेनिस टूर्नामेंट BREAKING: आई टी एफ़ जूनियर वर्ल्ड टूर जे 5 का आयोजन 21 से 26 मार्च तक भिलाई मे ..क्वालीफाईंग राउंड मैच शुरू - Steel City Online News Portal

टेनिस टूर्नामेंट BREAKING: आई टी एफ़ जूनियर वर्ल्ड टूर जे 5 का आयोजन 21 से 26 मार्च तक भिलाई मे ..क्वालीफाईंग राउंड मैच शुरू

IMG-20220319-WA0573.jpg

भिलाईनगर 19 मार्च 2022:- इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन एवम ऑल इंडिया टेनिस अस्सो के तत्वावधान में छग प्रदेश टेनिस संघ द्वारा बी एस पी टेनिस काम्प्लेक्स सेक्टर 6 भिलाई में आई टी एफ़ जूनियर वर्ल्ड टूर जे 5 का आयोजन 21 से 26 मार्च तक किया जा रहा है टूर्नामेंट डायरेक्टर एवम महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट के क्वालीफाईंग राउंड के पहले दौर के मैच शनिवार से प्रारम्भ हुए।भिलाई स्टील प्लांट के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में भिलाई स्टील प्लांट के डायरेक्टर इन चार्ज स्पोटस सहीराम जाखड़ का सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त हो रहा है इस टूर्नामेंट के आई टी एफ़ सुपरवाइजर प्रबीन कुमार व्हाइट बेज रेफ़री है वही टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रुपेंद्र सिंह चौहान है।क्वालीफाईंग राउंड के पहले दौर के परिणाम इस प्रकार

बॉयज पहले दौर के परिणाम हर्ष फोगाट ने इमोन भट्ट को 7-5,6-1 से,दीपम मलिक ने सांडिल्य पुलेला को 6-3,7-6(1),ध्रुव सचदेवा ने क्रिष वघानी (यूएसए)को 6-4,7-6(5),ओम वर्मा ने रोहिन प्रेमचंदानी को 6-2,6-3से,लक्ष्य चुग ने श्रीकांत शास्त्री को 6-1,6-3से,स्वस्तिक शर्मा ने श्लोक तायल को6-3,6-4 से,हराकर क्वालीफाईंग के दूसरे दौर में प्रवेश किया गर्ल्स पहले दौर में

महिका रेड्डी ने प्रियंका राणा (यूएसए)को 6-4,6-1 ,देवांशी प्रभुदेसाई ने अग्निमित्रा भाटाचार्य को 7-5,6-3,मैथिली मोथे ने सुरभि श्रीनिवास को 6-0,6-2 से,सेजल भूतड़ा ने एंजेल प्रकाश को 6-0,7-6(3) से,सोवख्या गदम ने अर्शप्रीत कौर हंस को 6-1,6-4 से,रीति आहूजा ने संस्कृति तायल को 6-0,6-0से,शैली ठक्कर ने पूर्वी सरवैया को 6-1,6-0 से,साई जानवी ने महरीन कौर सैनी को 6-1,6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।


scroll to top