सुपेला संडे बाजार की स्थिति फिर बदहाल जनहित संघर्ष समितिसमिति ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन आयुक्त ने कहा शीघ्र करेंगे पहल - Steel City Online News Portal

सुपेला संडे बाजार की स्थिति फिर बदहाल जनहित संघर्ष समितिसमिति ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन आयुक्त ने कहा शीघ्र करेंगे पहल

IMG-20220321-WA0220.jpg


भिलाईनगर। जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता एवं संरक्षक महेश वर्मा के नेतृत्व में आज नगर निगम आयुक्त प्रकाश सार्वा को ज्ञापन सौंपकर फिर व्यवस्थित करने की मांग की गई समिति के पारस जंघेल महेश वर्मा एवं शारदा गुप्ता ने कहा कि 100 फीट की चौड़ी सड़क संडे बाजार 10 फीट में सिमट जाती है रोज गुजर रहे हैं हजारों वाहन संडे बाजार से फिर चरमरा गई है सुपेला चौक से लेकर राजेंद्र प्रसाद चौक तक जाम की स्थिति बनने लग गई है यहां से रोज लगभग हजारों गाडिय़ां रोज निकलती हैं 100 फीट की सड़क 10 फीट में जाकर सिमट जाती है जबकि रोड को वन वे बनाया गया है इसके बाद भी जाम की स्थिति बन रही है संडे बाजार में ग्राहक गाडिय़ों को सड़क पर ही पार कर रहे हैं इस अवैध पार्किंग से सड़क केवल 10 सीट ही चलने योग्य बच जाती है आवागमन के लिए सड़क बच नहीं पा रही है

जाम की स्थिति बनती जा रही है व्यापारी अपने सामान को दिन प्रतिदिन आगे बढ़ाते जा रहे हैं लोग रेंग रेंग कर चल रहे हैं पटरी पार के लोगों के लिए यह एक ही रास्ता है जहां से लोग आईआईटी रुंगटा कॉलेज महत्वपूर्ण संस्थान में आना-जाना करते हैं और यहीं से संयंत्र कर्मी आना-जाना करते हैं और पटरी पार सेक्टर बच्चे ट्यूशन के लिए आना-जाना करते हैं पटरी पार के लोगों के लिए यही एक रास्ता है और दूसरा कोई रास्ता नहीं है इसी रोड पर दो-दो शराब के दुकान है जहां से महिलाएं भी आना जाना नहीं करती है शराब दुकान के कारण भी जाम लगता है जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता ने इस रोड पर फ्लाईओवर की भी मांग की थी मगर प्रशासन ने फ्लाईओवर को अनसुना करते हुए अंडर ब्रिज को प्राथमिकता दी वह भी अभी तक शुरुआत नहीं हो पाई है रोज जाम से लोग हलकान हैं फोरलेन की भी यही स्थिति है

कुछ फिट केवल लोगों के आवागमन के लिए साधन बचा हुआ है इसमें भी लोग गिरकर मर रहे हैं पत्रकारिता जगत के लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है लोग सुबह से निकलते हैं शाम को घर सुरक्षित वापस आ जाए इसका कोई ठिकाना नहीं ट्रैफिक पुलिस केवल वसूली अभियान में लगी हुई है पुलिस को ट्रैफिक को कंट्रोल करना चाहिए ट्रैफिक कंट्रोल ना करते हुए वसूली पर ज्यादा ध्यान दे रही है ट्रैफिक डीएसपी को ट्रैफिक व्यवस्था संचालन से कोई मतलब नहीं है सड़क के दोनों तरफ दुकान है यहां आने जाने वाले अपने वाहन को सड़क पर ही खड़े कर देते हैं इसके साथ ही दोनों और ठेले खोमचे वाले अतिक्रमण कर चुके हैं यातायात पुलिस की तो आप बात ही मत करिए अतिक्रमण के खिलाफ निगम कार्रवाई करता नहीं है दिन प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है मगर रोड उसी गति से छोटे होते जा रहे हैं

यातायात प्रभारी रोज अपना बयान दे रहे हैं कि यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किया जा रहा है मगर कहीं कोई यातायात की व्यवस्था सुचारू ढंग से नहीं चल रही है पूर्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह जी के अथक प्रयास से संडे बाजार को व्यवस्थित किया गया था मगर फिर से अतिक्रमणकारियो के हौसले बुलंद हैं जनहित संघर्ष समिति इसके लिए फिर से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा पूर्व में ही जनहित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करके इस रोड को जाम से मुक्ति दिलाया था । शीघ्र ही कलेक्टर एसपी से मिलकर जनता की समस्याओं से रूबरू कराया जाएगा अन्यथा रोड की लड़ाई लड़ी जाएगी। मांग करने वाले में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक प्रभु नाथ मिश्रा, पार्षद पारस जंघेल, महेश वर्मा, प्रवीण पांडे, शारदा गुप्ता, नीशु पांडे, पूर्व पार्षद डॉक्टर दिवाकर भारती, पूर्व पार्षद राजेश प्रधान, उमेश तिवारी, राम हिंद आर्य राजेश सिंह, हरिशंकर चतुर्वेदी, श्रीनिवास मिश्रा , इंद्रजीत सिंह, नरेश शिवशंकर यादव, गिरीश खापर्डे , रामअवतार जंघेल, खूबचंद साहू, बंटी नाहर, नवेन्द्र राजपूत, मानिक साहु, मुन्ना राजपूत, गंगा सिंह राजपूत, भास्कर राव, नरेश सहित प्रमुख कार्यकर्ता ने चेतावनी दी है।


scroll to top