प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने महिलाओं ने पावरहाउस मार्केट में निकाली रैली

b2.jpg


भिलाईनगर। प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के अभियान में आज महिलाओं ने हिस्सा लिया। भिलाई निगम क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में पावरहाउस मार्केट में रैली निकालकर नागरिको और व्यापारियों को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक छोडऩे का आव्हान किए। इस दौरान प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ, प्लास्टिक को हटाना है, पर्यावरण को हटाना है जैसे नारे लगाते हुए बैनर पोस्टर के साथ सर्कुलर मार्केट में निकली महिलाओं की रैली को महापौर नीरज पाल के निर्देश पर निगम के स्वच्छता विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू हरी झंडी दिखाकर रवाना किये और रैली में साथ चलकर व्यापारियों को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक छोडऩे अपील किये।


नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई निगम प्रशासन द्वारा प्लास्टिक मुक्त भिलाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य के लिए निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर पृथक से टीम गठित किया गया है जो समय समय पर किसी भी वक्त शहर के प्रमुख मार्केट पर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के यहां छापामार कर अर्थदण्ड वसूलने एवं सामग्री जप्त बनाने की कार्रवाई करते रहते है। इसी दिशा में निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के महिलाओं द्वारा आज रैली निकालकर प्लास्टिक का उपयोग को छोडऩे के लिए नागरिको को प्रेरित किए।

शाम 4 बजे से लिंक रोड, सर्कुलर मार्केट और पावर हाउस मार्केट में रैली निकालकर नागरिको और व्यापारियों से अपील किये कि सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय को प्रतिबंध करे। रैली में महिलाओं ने बाजार में आए नागरिको एवं व्यापारियों को प्लास्टिक के माध्यम से हमारे शरीर में पडऩे वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिये और बताये कि प्लास्टिक सड़ता है न गलता है इसकी बहुतायात मात्रा में उपयोग किए जाने से प्लास्टिक का कचरा भी बेतरतीब तरीके से फैलता है जिससे शहर में गंदगी बढ़ती है, प्लास्टिक का उपयोग स्वच्छता एवं पर्यावरण की दृष्टि से काफी हानिकारक है।


scroll to top