जिले में बढ़ रहे अपराध और पुलिस की जबरिया चालानी कार्यवाही का अनूठा विरोध, नितेश मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जनता से मिले दान की रकम ज्ञापन सहित पुलिस कप्तान को सौंपी

s.jpg


दुर्ग। विदित हो कि जिले में बढ़ रहे अपराध एवं पुलिस की जबरिया चलानी कार्यवाही के विरुद्ध भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल नितेश मिश्रा के नेतृत्व में आम जनता से पुलिस की वसूली अभियान पर लगाम लगाने हेतु शहर के आम जनमानस से दान एकत्रित कर 22 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक को जनता के पैसे को भेट करने पहुँचे, जहाँ अतरिक्त पुलिस अधीक्षक को गुल्लक में जनता के पैसे को भेट कर शहर की कानून व्यवस्था को संभालने की माँग करते हुए चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया एवं तत्काल कार्यवाही करने की मांग की गई।


भाजयुमो नेता नितेश मिश्रा ने बताया एक तरह शहर में निगरानी शुदा अपराधी बेखौफ घूम रहे है , दूसरी तरफ पुलिस आम जनता से चलानी कार्यवाही में व्यस्त है। भाजयुमो तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग करती है व्यव्यस्था नहीं सुधारने की दृष्टि में भाजयुमो द्वारा वृहद आंदोलन का आह्वान किया जावेगा।


निम्न चार मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया –
1) ट्रैफिक सिग्नलों को संधारण एवं प्रमुख चौराहों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हेतु।
2)शहर के रिहायशी इलाकों में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के विरूद्ध आवासीय क्षेत्रो में पुलिस की गश्त हेतु।
3) आम चौक चौराहों में शराबियों के जमघट के कारण महिलाओ का निकलना दूभर होगया है इसके निराकरण हेतु।
4) 112 के आपातकालीन स्थिति में लाचार कार्यशैली को दुरुस्त करने हेतु ज्ञापन के माध्यम से पैसे भेट कर व्यव्यस्था सुधारने की मांग की गई।


प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नितेश मिश्रा प्रदेश प्रमुख शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल भाजयुमो,राहुल परिहार नीति एव अनुसंधान प्रशिक्षण सह प्रभारी, प राज जिला कार्य समिति सदस्य भाजयुमो, रवि कश्यप जिला कार्यसमिति सदस्य, दीपक त्रिपाठी पश्चिम मंडल अध्यक्ष , राजदीप नामदेव, रितेश सिंह, अजय ठाकुर, राजकुमार, अनुराग नायडू, विकास सिंह , वाहिद राजा, प्रकाश मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, राज मिश्रा, सोमनाथ, नीतीश रॉय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


scroll to top