महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का सुभद्रा सिंह ने किया स्वागत

1-scaled.jpg


भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर पहुंची महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा डिजिटल सदस्यता अभियान की जानकारी लेने रायपुर पहुंची। जहां महिला कांग्रेस द्वारा अपने राष्ट्रीय पदाधिकारी का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में भिलाई महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुभद्रा सिंह ने बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया व राजनीतिक चर्चा भी इस दौरान हुई । वहीं छत्तीसगढ़ की नेत्री फूलो देवी नेताम ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी स्वागत किया।

प्रदेश भर से महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारियों ने इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत व सम्मान किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा पांडे, हिरोनधि जंघेल, प्रदेश महासचिव निलू लिमेश, जिला महामंत्री राजू चंदा, भिलाई महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुभद्रा सिंह सहित बड़ी संख्या महिला पदाधिकारी मौजूद रही।


भिलाई महिला कांग्रेस सुभद्रा सिंह ने कहा कि लगातार कांग्रेस के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान व महिलाओं को महत्व दिया जा रहा है जिससे महिलाएं उत्साहित हैं और नए नए सदस्य कांग्रेस के लिए मेहनत कर जोड़ रही है।


scroll to top