खालसा बीएड कॉलेज दुर्ग का वर्षिक सम्मेलन रजिस्ट्रार प्रशांत श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय विशेष अतिथि के रूप में थे उपस्थित, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

kha.jpg


दुर्ग। खालसा बीऐड कॉलेज दुर्ग में बहुत हर्ष के साथ वार्षिक सम्मेलन मनाया गया। इस आयोजन में विशेष अथिति रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय अथिति हेमचंद विश्व विद्यालय के रेजिस्ट्रार प्रशांत श्रीवास्तव, खालसा एजुकेशन सोसाययटी के चयरमैन त्रिलोक सिंह ढि़ल्लो, वाइस चयरमैन तरसेम सिंह ढि़ल्लो, अवतार सिंह रंधावा प्रिन्सिपल श्रीमती लखविंदर कौर, वाइस प्रिन्सिपल श्रीमती किरण धांड उपस्थित रहे।


खालसा बीऐड कॉलेज का वार्षिक सम्मेलन सरस्वती पूजा से प्रारम्भ हुआ उसके उपरांत आभा शर्मा मैडम ने खालसा कॉलेज के बारे में पूरी उपलब्धियाँ बताई। उसके उपरांत छात्र छात्राओं ने मिल के रंगा रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की और सभी का मन मोह लिया।


प्रेम प्रकाश पांडेय ने छात्र छात्राओं को संभोदित करते हुए कहा की छात्र जीवन हमेशा सब को याद रहता है और याद रखना चाहिए उसमें पढ़ाई के साथ साथ मनोरंजन भी ज़रूरी है इससे छात्राओं को बहुत प्रेरणा मिली और सभी छात्र छात्राओं ने तालियों से उनके उदबोधन का स्वागत किया। प्रशांत श्रीवास्तव ने भी अपने उदभोदन में छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। खालसा कॉलेज के डाईरेक्टर अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि पढ़ाई बहुत ज़रूरी है इंसान को पढऩा चाहिए क्योंकि पढ़ा लिखा इंसान कभी ख़ाली नहीं बैठता है कुछ ना कुछ कर ही लेता है।


उसके पश्चात खालसा बीऐड कॉलेज के डाईरेक्टरस अरविन्दर सिंह खुराना, प्रदीप लेखवानी, दीप्ति कौर खुराना, नीलम लेखवानी ने मिलकर आए हुए अथिथियो का मोमेंटो दे कर सम्मान कीया एवं धन्यवाद व्यक्त किया। खालसा बीऐड कॉलेज की प्रिन्सिपल नेहा देवेदी बे अंत में सब का आभार व्यक्त किया। खालसा बीऐड कॉलेज की मोहिनी महोबिया,आभा शर्मा, ललिता परमार, देहुती बंछोर,रिशिका सोनी, योगेश देवांगन,उषा दीदी ने मिलकर छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के लिए तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी छात्र छात्राओं ने बड़ चड के हिस्सा लिया और कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।


scroll to top