
रायपुर/सूरजपुर। पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर राज्य शासन द्वारा पदोन्नत किया गया है पदोन्नति के फल स्वरुप आज पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और पुलिस महानिरीक्षक एस.सी. द्विवेदी ने आज अशोक कुमार जोशी को अशोक चिन्ह लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी पूर्ण आशा व्यक्त की कि पदोन्नति होने पर जोशी अपने कर्तव्यों का निर्वहन और उत्साह और निष्ठा से करेंगे । इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी उपस्थित थे ।

जिले में डीएसपी अरूण कुमार जोशी पदोन्नत होकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बन गए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग ने बीते दिन आदेश जारी कर अरूण कुमार जोशी सहित 09 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदोन्नति आदेश जारी किया है।


मंगलवार 29 मार्च 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसपी से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नत हुए अरूण कुमार जोशी के कंधे पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने अशोक स्तम्भ लगाकर औपचारिकता पूर्ण कर पदोन्नति पर बधाई दी। इस दौरान ट्रेनी आईपीएस संदीप कुमार पटेल, एएसपी मुख्यालय पी.एस.महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी सूरजपुर गीता वाधवानी, एसडीओपी ओडग़ी राजेश जोशी, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा व स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह मौजूद रहे। ग़ौरतलब है कि पदोन्नत हुए जोशी इसके पूर्व एसडीओपी धमतरी, कोरबा, बेरला, सीएसपी उरला-रायपुर में पदस्थ रह चुके है।












