मुख्यमंत्री ने महापौर,सभापति व पार्षदों की मानदेय को किया दुगना, महापौर ने मुख्यमंत्री, नगरीय निकाय मंत्री एवं विधायक का आभार व्यक्त किया, जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर

NirajPallMaha.jpg


महापौर, सभापति, पार्षद निधि में डेढ़ गुणा वृद्धि, मानदेय हुआ दोगुना, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से भिलाई निगम परिसर में अतिशबाजी
एमआईसी सदस्य व पार्षदगणों ने महापौर को फोन कर दी बधाई एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
भिलाईनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को एक अहम निर्णय लेते हुए महापौर, सभापति व नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के मानदेय को दुगना करने की घोषणा की। घोषणा सुनते ही नगर निगम महापौर नीरज पाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह निर्णय जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।

इस निर्णय से जनप्रतिनिधियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे पूरे उत्साह के साथ विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा के बाद भिलाई नगर निगम में खुशी का माहौल निर्मित हो गया। महापौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं विधायक देवेंद्र यादव का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही निगम परिसर में आतिशबाजी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय पर उनका आभार मानते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगणों ने महापौर नीरज पाल को फोन कर बधाई दी एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ। आज उन्होंने महापौर,,सभापति, पार्षदों के मानदेय को दुगना की गई है। यह बड़ा फैसला है।


scroll to top