हस्तांतरण के तहत रिसाली आने वाले 50 प्रतिशत कर्मचारी पदोन्नत, 15 लोगों का पदोन्नति आदेश जारी, महापौर ने दी बधाई, एक पदोन्नत का लिफाफा खुला ही नहीं

2-scaled.jpg

भिलाईनगर। नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली आयुक्त आशिष देवांगन ने सोमवार को 15 लोगों की पदोन्नति सूची जारी किया। विभागीय प्रक्रिया के बाद महापौर शशि सिन्हा व सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी चन्द्रभान सिंह ठाकुर ने कर्मचारियों को आदेश की प्रति देते हुए बेहतर कार्य करने कहा। बहुप्रतिक्षीत पदोन्नति आदेश जारी होने से कर्मचारियों में हर्ष है।


उल्लेखनीय है कि रिसाली निगम गठन के बाद पिछले एक वर्ष से पदोन्नति आदेश अटका पड़ा था। कर्मचारियों की मांग पर आयुक्त ने इसके लिए कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। कमेटी की अनुशंसा के बाद आयुक्त ने शुक्रवार को पदोन्नति सूची पर मुहर लगाते हस्ताक्षर किया था। महापौर कक्ष में आदेश वितरण करते समय एमआईसी सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी, अनूप डे, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, अधीक्षक देवव्रत देवांगन आदि उपस्थित थे।


भृत्य से बने लिपिक
15 लोगों की सूची में 2 कर्मचारी भृत्य है। एक को सहायक ग्रेड 3 बनाया गया है। वहीं चतुर्थ वर्ग कर्मचारी देवेश कुमार का विभागीय जांच चल रहा है। यही वजह है कि आयुक्त आशीष देवांगन ने सूची से देवेश का नाम पृथक कर प्रकरण को लिफाफे में रखने कहा। खास बात यह है कि निगम गठन के बाद भिलाई से हस्तांतरण के तहत कुल 34 अधिकारी कर्मचारी आए थे। जिसमें से 16 लोग पदोन्नत हो चुके है।


ये अधिकारी-कर्मचारी हुए पदोन्नति
पवन कुमार मिश्रा – स्वच्छता निरीक्षक से वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, विनय शर्मा – स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, चन्द्रपाल हरमुख – स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, कमलेश साहू – स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, किरण वर्मा – लेखापाल से सहायक ग्रेड 1, मंगल प्रसाद कुर्रे – राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, अश्वनी देशमुख – राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, किशोर रामटेके – सहा. राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, विवेक रंगनाथ – सहा. राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, छगनलाल साहू – सहा. राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, टिकेन्द्र वर्मा – सहा. राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, अमित कुमार दास – सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2, संतोष कुमार तिवारी – सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2, राजेश कुमार गजेन्द्र – सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2, खिलेश कुमार दास – भृत्य से सहायक ग्रेड 3 बनाए गए है।


scroll to top