भाजपा कार्यसमिति के सदस्य राकेश पाण्डेय ने आगजनी बस्ती का दौरा कर पीडि़त परिवार को बाँटी खाद्य सामग्री

IMG928.jpg


भिलाईनगर। आज पुन: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय ने घटना स्थल कैंप 2 सूर्य नगर फल मंडी के बाजू में आगजनी बस्ती पर पहुँच कर पीडि़त परिवार से मुलाकात किए एवं उनके साथ समय बिताते हुए उनका दुख-दर्द बांटा एवं उनको हर एक मुमकिन सहयोग प्रदान करने की कोशिश किए एवं आने वाले समय में पीडि़त परिवार के पुनर्वास की हर एक जरूरत को मुहैया कराने का आश्वासन दिया एवं आज उनके द्वारा सभी पीडि़त परिवारों को कपड़े और अनाज बांटे गए। शाही दशहरा समिति ,युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा आज केम्प के आग से प्रभावित लोगों को सूखा राशन ,कपड़े,फल,आशियाना बनाने हेतु बास-बल्ली एवं बरतनों का वितरण कर आर्थिक मदद की जा रही है।


इसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महामंत्री मार्कंडेय तिवारी, जामुल प्रभारी टी पी सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा सूरज जयसवाल, कफलदिन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शरद सिंह, सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जयसवाल, कैंप मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, रवि राव, अमित राजपूत, आशीष पर धनिया, जगन राव, सुंदरम रोहित, प्रवीण सोनी, अमितेश प्रताप सिंह, अनिल सोनकर, निखिल सोनी, शुभम सिंह, स्वाति साहू, शोभना पहाड़ी, संदीपपति झा, कमलजीत कौर एवं युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।


scroll to top