सूर्या नगर में एक-एक प्रभावितों से मिलकर महापौर नीरज पाल ने कराई आवश्यक व्यवस्था, सूर्या नगर के झुग्गी बस्तियों के व्यवस्थापन के लिए दिन-रात जुटे हैं महापौर नीरज पाल

pal3.jpg


मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम भी प्रगति पर, अब तक 800 प्रभावितों का हो चुका है सर्वे
भिलाईनगर। सूर्या नगर में झुग्गी बस्तियों में आग लगने की घटना के बाद से महापौर दिन-रात बस्ती में जुटे हुए हैं। एक-एक प्रभावितों से मिलकर उनके पुन: व्यवस्थापन के लिए बांस, बल्ली की व्यवस्था उनकी आवश्यकता के अनुसार खड़े होकर करवा रहे हैं। महापौर के साथ एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर एवं सीजू एंथोनी, मदर टैरेसा नगर के जोन अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर, पार्षद इंजीनियर सलमान आदि मौके पर मौजूद रहकर प्रभावितों की सहायता कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि निगम के अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहकर प्रभावितों की सहायता के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

महापौर नीरज पाल प्रभावितों के परिवार के सदस्यों से मिलकर उनकी तकलीफों को समझ कर मौके पर उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर इस बड़ी घटना के बाद की जरूरत रहने की थी, इन समस्याओं को महापौर ने समझा और उन्होंने सर्वप्रथम प्रभावितों से मिलकर उनसे चर्चा करके पुन: व्यवस्थापन की व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए और मौके पर रहकर व्यवस्था करवाई। आग लगने की घटना के तत्काल बाद महापौर ने अस्थाई तौर पर ठहरने की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था, दैनिक क्रिया के लिए आवश्यक व्यवस्था तथा सामाजिक संस्थानों एवं समाजसेवियों से अपील कर अन्य सुविधा मुहैया कराई। अब महापौर के अपील के बाद समाजसेवी मदद के लिए आगे आ रहे हैं और जैसे भी मदद हो सके वह सहायता कर रहे हैं। महापौर के निर्देश के बाद प्रभावितों के लिए राहत कैंप में ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्था की गई है। महापौर सुबह होते ही सूर्या नगर घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं तथा आधी रात तक रहकर प्रभावितों के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं।

देर रात तक महापौर के मौजूदगी में निगम ने बांस और बल्ली प्रभावितों को मुहैया कराते रही। झुग्गी, झोपड़ी में जल चुके प्रभावितों के घरों को पुन: बसाने के लिए सबसे जरूरी संसाधन की मांग फिलहाल प्रभावितों की ओर से बांस और बल्ली की थी, जिसको निगम प्रशासन ने मुहैया करा दिया है। महापौर ने घटनास्थल के सभी स्थानों पर जाकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित हुई कि नहीं जायजा लेते रहे। प्रभावितों के हर संभव मदद के लिए निगम प्रशासन सूर्या नगर इलाके में मौजूद रहकर व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहा है।


आधार कार्ड एवं राशन कार्ड बनाने के लिए कैंप- प्रभावितों के लिए जिनके आधार कार्ड एवं राशन कार्ड आग लगने की घटना के बाद से जल गए हैं या नष्ट हो गए हैं उनके लिए पुन: दस्तावेज तैयार करने महापौर के निर्देश से कैंप का आयोजन राहत शिविर में किया गया है। जहां पर उनके जले हुए दस्तावेज जैसे आधार कार्ड एवं राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है इसके लिए आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कर्मचारियों की ड्यूटी तय कर दी है।
मुआवजा देने के लिए हो रहा सर्वे-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं महापौर नीरज पाल के निर्देश पर मुआवजा देने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है, अभी तक 131 परिवार यानी कि लगभग 600 सदस्यों के नाम सर्वे सूची में शामिल कर लिए गए हैं, आगे भी सर्वे कार्य जारी है।


scroll to top