सूर्या नगर के लिए रिकेश ने बढ़ाया मदद का हाथ: गर्मी में ठंडे पानी के लिए बांटे 200 मिट्‌टी के मटके, कहा-संकट में आप सभी आए सामने…आगजनी से प्रभावितों की मदद के लिए लगातार लोग आ रहे सामने… नगर निगम भिलाई के पार्षद निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

IMG-20220413-WA0689.jpg

भिलाई नगर 13 अप्रैल 2022 :- सूर्यानगर में आगजनी से पीड़ित लोगों की मदद के लिए लोग सामने आ रहे हैं। नगर निगम भिलाई के सीनियर पार्षद रिकेश सेन ने आज सूर्यानगर के रहवासियों के लिए नेक पहल की है। सभी प्रभावित परिवारों को ठंडे पानी के लिए मटका का वितरण किया है। यह मटका इन दिनों गर्मी में राहत देगी। वहीं ठंडे पानी से लोग अपने कंठ की प्यास बुझा पाएंगे। सीनियर पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने कहा कि, सूर्यानगर के लोग बेघर हो गए हैं। लोग संकट में है। इनकी मदद के लिए सभी को सामने आना होगा। आज हमने ठंडे पानी के लिए मटका का वितरण किया है। नगर निगम भिलाई व पार्षद लगातार मदद कर रहे हैं। इस मदद को आगे भी बरकरार रखना होगा। रिकेश ने कहा कि, जब घर बन जाएंगे तो आने वाले दिनों में इनके लिए मदद के लिए और भी पहल किए जाएंगे। रिकेश की पहल को सबने सराहा

सीनियर पार्षद रिकेश जब लोगों की मदद के लिए पहुंचे तो लोग बड़ी उम्मीद से उन्हें देखने लगे। जब मटका बांटने लगे तो लोगों ने रिकेश को दुआएं दी। उन्हें आशीर्वाद दिया। लोगों ने कहा कि, इस संकट में हमारे लिए खड़े हैं। ये बड़ी बात है। हम सबको एक-दूसरे के संकट में साथ देना चाहिए।हर संकट में साथ हूं, लोग भी आए: रिकेश

रिकेश ने कहा कि, शहर के ऊपर कभी कोई संकट न आए। लेकिन सूर्यानगर में जो आगजनी हुई है, इससे पहले कभी नहीं हुई थी। लोगों के पास पहनने के लिए कपड़े भी नहीं। खाने के लिए बर्तन और राशन भी नहीं थे। अब लोग मदद कर रहे हैं, ये बड़ी बात है। मेयर नीरज पाल और उनकी टीम लगातार यहां मदद कर रही है। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र है। मैं बाकी लोगों से भी अपील करता हूं कि संकट की इस घड़ी में साथ आए। आपको बता दें कि रिकेश लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। हालही में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय फ्री गैस कनेक्शन योजना की शुरुआत की। जिसका शुभारंभ पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने किया था।


scroll to top