दल्ली राजहरा में दया सिंह का ग्रैंड वेलकम, राम नवमी पर निकाली गई शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, दया बोले- श्रीराम के मार्ग पर चलें, हिंदूत्व का झंडा बुलंद करें, मुख्य अतिथि के रूप में विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए दया सिंह

daya2.jpg


हजारों लोग शोभायात्रा में शामिल हुए
भिलाईनगर। वार्ड-44 खुर्सीपार के भाजपा पार्षद और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह का दल्ली राजहरा में भव्य स्वागत हुआ। श्रीराम नवमी पर दल्ली राजहरा में श्रीराम नवमी जन्मोत्सव समिति ने विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद दया सिंह शामिल हुए। जब दया सिंह दल्ली राजहरा के प्रवेशद्वार पर पहुंचे तो सैकड़ों युवाओं व आयोजन समिति ने भव्य स्वागत किया। ब्रिज के ऊपर से भी फूल बरसाए गए। दया इस ग्रैंड वेलकम से गदगद हो गए। उन्होंने युवाओं को ऊर्जावान भाषण देते हुए कहा कि, प्रभु श्रीराम के मार्ग पर सबको चलना चाहिए। मर्यादापुरुषोत्तम के कण-कण में सफलता और हिंदूत्व के तत्व है। हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। दया सिंह ने कहा कि, हमें हिंदूत्व के झंडे को आगे और बुलंद करना है। युवाओं को जागरूक करना होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि आज के इस आयोजन के बाद आने वाले वर्ष में श्रीराम नवमी में इससे भी भव्य आयोजन होगा। इसके लिए हम सभी को संकल्पित होकर काम करना होगा।


आपको बता दें कि, विशाल शोभायात्रा दल्लीराजहरा में निकाली गई। इस आयोजन से दल्ली राजहरा हिंदूत्व को लेकर अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ। जय-जय श्री राम के नारे लगे। लोग जय घोष लगाते रहे। हजारों की संख्या में युवाओं ने शिरकत की। बच्चे से लेकर महिला व बुजुर्ग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर हिंदूत्व के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था का परिचय कराया। डीजे के साथ नाचते हुए शस्त्र लहराते हुए लोग जय श्रीराम का जयघोष लगाते रहे। वार्ड नं 8 में शस्त्र पूजन और आरती के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ।

इस कार्यक्रम में नगर के विशाल मोटवानी, मदन, मैती, श्रीराम हिन्दू संगठन के सूरज गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, जिला कार्यकारी अध्यक्ष विजय भान सिंह, टिभूराम निर्मलकर, आरएसएस नगर संघ चालक राजेन्द्र राठी, राधेश्याम जलक्षत्री, बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश मैजिक, ईश्वर साहू, पंडित बसन्त तिवारी, पटेली, कुलवंत वैष्णव, मनीष पाठक, भूषण निर्मलकर, संजीव सिंह, जयदीप गुप्ता, पिंटू दुबे, स्वाधिन जैन, द्वारका साहू, सूर्य भान सिंह, चन्द्र भान सिंह, नकुल, रिखी राम, संजय तिवारी समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।


scroll to top