सूर्यानगर में पैडमेन बने रिकेश: महिलाओं को बांटे सैनिटरी पैड, कहा-सुरक्षा और मदद पहली प्राथमिकता

IMG-20220414-WA0241.jpg


भिलाईनगर। शहर के सूर्यानगर इलाके में आगजनी प्रभावितों की मदद के लिए लगातार लोग सामने आ रहे हैं। नगर निगम भिलाई के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन लगातार दूसरे दिन लोगों की मदद के लिए पहल की है। बुधवार को रिकेश ने शीतल पेयजल के लिए मटके का वितरण किया था। गुरुवार को रिकेश पैडमेन बन गए। ग़ुरुवार को सूर्यानगर में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।


रिकेश ने कहा, 200 से ज्यादा महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड का वितरण किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रथम प्राथमिकता है। क्योंकि इन बेघरों के पास अब कुछ नहीं है। जो था वो आग में खाक हो चुका है। ऐसे में लोगों की मदद करना पहली प्राथमिकता है।


scroll to top